एआर रहमान पर लगा 'शिव स्तुति' धुन चोरी का आरोप, 2 करोड़ का जुर्माना, कोर्ट ने भेजा नोटिस

IANS | April 26, 2025 3:34 PM

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान एक बार फिर गलत वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने धुन कॉपी के आरोप में उनके और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी मद्रास टॉकीज पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका है। मामला ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'पोन्नियन सेलवन 2' के गाने 'वीरा राजा वीरा' से जुड़ा है। कोर्ट ने रहमान को इस मामले में नोटिस भेज दिया है।

जिनके म्यूजिक से अमर हो गया सलमान खान का "प्रेम" किरदार, जानें कौन थे संगीतकार रामलक्ष्मण

IANS | September 15, 2024 4:13 PM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ-साथ हैं', ये वो फिल्में हैं, जिसने सलमान खान के निभाए "प्रेम" किरदार को अमर कर दिया। इन फिल्मों ने सलमान के करियर को बुलंदियों पर पहुंचाया। फिल्म के गाानों को दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिला।

कविता की महफिल से मुंबई नगरिया तक जिनके कलमों ने लोगों को चखाया 'बनारसी पान' का स्वाद

IANS | September 13, 2024 10:58 AM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। कविता शौक़ के लिए लिखी जाए तो डायरी के पन्नों में कहीं दबकर दम तोड़ देती है। लेकिन, यही कविता जब डायरी के पन्नों से निकलकर संगीत की सरिता से जुड़ फिजाओं में बह निकले तो फिर कहना ही क्या। लोगों को इसी तरह लालजी पाण्डेय ने अपनी कविता से खूब रिझाया। कविताओं में भोजपुरी और पूर्वांचल की मिठास घोले शब्द जब उन्होंने पन्नों पर उकेरे तो सुनने वालों ने इसका खूब मजा लिया।

प्रभा अत्रे: ‘जिन्होंने किराना’ घराने की खासियत को रखा बरकरार, गुरु-शिष्य परंपरा के लिए उठाया था ये कदम

IANS | September 13, 2024 8:26 AM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। फिल्म संगीत हो, शास्त्रीय संगीत या फिर लोक संगीत। इस मॉडर्न युग में हर कोई म्यूजिक सुनता है, लेकिन इसे समझने की महारत सिर्फ चुनिंदा लोगों या फिर संगीत घरानों के पास ही होती है। संगीत पर अटूट पकड़ ही उन्हें महान बनाती है।

खय्याम : एक म्यूजिशियन, जिनके संगीत में था एक मैजिशियन का हुनर

IANS | August 19, 2024 9:00 AM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म 'उमराव जान' के गाने 'दिल चीज़ क्या है, आप मेरी जान लीजिए' का अपना ही क्रेज़ है। नजाकत से भरी रेखा की अदाएं, शहरयार के रूमानी बोल और आशा भोसले की खनकती आवाज़ के आज भी करोड़ों फैंस हैं। इस गाने को इसका म्यूजिक कंप्लीट करता है, जिसके पीछे हैं... खय्याम। इस गीत का एक हिस्सा है, 'इस अंजुमन में आपको आना है बार-बार, दीवारों-दर को गौर से पहचान लीजिए'... शायद, खय्याम भी दूसरी दुनिया से यही कह रहे हैं। हम बात कर रहे हैं मोहम्मद ज़हूर हाशमी की, जिनका तखल्लुस 'खय्याम' आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसता है।

मुसाफ़िर हूं यारों : शब्दों के जादूगर गुलज़ार, एक मैकेनिक जो बन गया महान गीतकार

IANS | August 17, 2024 1:56 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। 'दांत से रेशमी डोर कटती नहीं, दिल तो बच्चा है जी'... 90 साल की उम्र में भी ऐसी लाइन लिखने वाले गुलज़ार ही हो सकते हैं। जिनके हर गाने में रूमानी अहसास होता है। गुलज़ार को शब्दों का जादूगर भी कहा जाता है, जिनके लिखे गाने होठों के रास्ते न जाने कब दिल की गहराइयों में उतर जाते हैं, पता ही नहीं चल सकता।

पंडित जसराज : शास्त्रीय संगीत की एक ऐसी खनकती आवाज, जिसने अंटार्कटिका के दक्षिणी ध्रुव को भी जीवंत कर दिया था

IANS | August 17, 2024 11:08 AM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। माता सरस्वती ने जिनके गले को वीणा के सुरों से भी ज्यादा मिठास दी। जिनकी चार पीढ़ियां संगीत से जुड़ी रही। जिनको संगीत विरासत में मिला। जिन्होंने चार साल की उम्र में ही अपने पिता को खो दिया लेकिन संगीत साधना का रास्ता नहीं छोड़ा। ऐसे थे पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित पंडित जसराज।

नुसरत फ़तेह अली ख़ान : एक सूफी संत ने दी पिता को सलाह तो दुनिया को मिले 'जगत उस्ताद'

IANS | August 16, 2024 8:53 AM

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। 'ये जो हल्का-हल्का सुरूर है'... जब 'जगत उस्ताद' नुसरत फ़तेह अली ख़ान ने इस कव्वाली को अपनी आवाज़ दी तो सुनने वाले रूहानी अहसास से सराबोर हो गए। आज भी नुसरत फ़तेह अली ख़ान की आवाज़ में इस कव्वाली को सुनने वाले कम नहीं हैं।

एल्विस प्रेस्ली : जिनका वक्त नहीं दौर था, बॉलीवुड ने भी खूब किया कॉपी

IANS | August 16, 2024 8:21 AM

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। कुछ दिनों पहले एक फिल्म आई थी, नाम था 'अमर सिंह चमकीला'। दिलजीत दोसांझ स्टारर 'अमर सिंह चमकीला' पंजाब के एक सिंगर अमर सिंह चमकीला की जिंदगी पर आधारित थी। अमर सिंह चमकीला को 'क्रांतिकारी' गायक माना जाता था। दावा तो यहां तक किया जाता था कि अमर सिंह चमकीला खुद एल्विस प्रेस्ली से प्रेरित थे।

सुरेश वाडकर : संगीत का वह जादूगर जिसने लाखों दिलों को मोहा

IANS | August 7, 2024 1:45 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। सुरेश वाडकर, भारतीय संगीत जगत का एक ऐसा नाम है जिसने अपनी मधुर आवाज से लाखों दिलों को जीता है। 7 अगस्त, 1955 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में जन्मे सुरेश वाडकर ने भारतीय संगीत जगत में एक ऐसा मुकाम हासिल किया जिसके लिए लाखों लोग तरसते हैं। उनकी आवाज में एक ऐसी जादुई ताकत है जो सुनने वालों को मंत्रमुग्ध कर देती है।