ट्रेंड को चुनौती नहीं देता, डायरेक्टर के विजन को ध्यान में रख संगीत बनाता हूं : मिथुन

IANS | July 21, 2025 9:59 AM

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। संगीतकार मिथुन ने हालिया रिलीज फिल्म 'सैयारा' के गाने 'धुन' में संगीत दिया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह मौजूदा ट्रेंड को चुनौती देने के लिए संगीत नहीं बनाते, बल्कि वह डायरेक्टर के विजन के लिए संगीत बनाते हैं।

जब 'अंधा कानून' में अमिताभ के लिए आनंद बक्शी ने लिखा गीत, बाद में पड़ा पछताना

IANS | July 20, 2025 3:57 PM

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड में कुछ गीतकार ऐसे हैं, जिन्होंने शब्दों के जरिए जज्बातों को सीधे दिलों तक पहुंचाया है। आनंद बक्शी उन्हीं चुनिंदा गीतकारों में से एक थे। उन्होंने करीब 40 साल के अपने करियर में 4,000 से भी ज्यादा गाने लिखे। उनके लिखे गीतों की खास बात थी कि वो आम बोलचाल की भाषा में होते थे, जिनमें भावनाएं साफ झलकती थीं। चाहे प्यार हो, दर्द हो, दोस्ती हो या देशभक्ति, उन्होंने हर तरह की भावनाओं को बहुत सुंदर शब्दों में लिखा।

'आंध्र किंग तालुका' के गाने 'नुव्वुंते चले' पर करोड़ों व्यूज, फैंस बोले– 'यह है असली रोमांस'

IANS | July 20, 2025 1:47 PM

चेन्नई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। प्यार जब शब्दों से निकलकर सुरों में ढलता है, तो वो सीधे दिल को छू जाता है। ऐसा ही जादू बिखेर रहा है डायरेक्टर महेश बाबू पी की आने वाली फिल्म 'आंध्र किंग तालुका' का रोमांटिक गाना 'नुव्वुंते चले'। यह गाना इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में प्यार की मासूमियत, दिल की गहराई और रिश्ते की खूबसूरती को बहुत ही सादगी से दिखाया गया है। गाना राम पोथिनेनी और भाग्यश्री बोरसे पर फिल्माया गया है, जिनकी केमिस्ट्री स्क्रीन पर बेहद प्यारी लग रही है।

मुबारक बेगम : जिन्होंने 115 से अधिक फिल्मों में दी अपनी मधुर आवाज, गरीबी और गुमनामी में छोड़ी दुनिया

IANS | July 17, 2025 3:12 PM

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के लिए 1950 से 1970 का दशक वह दौर था जब लता मंगेश्कर और मोहम्मद रफी की आवाज हर दिल की धड़कन थी। उनके गीत हर जुबान पर चढ़े थे, और उनकी मधुरता हर महफिल की शान थी। लेकिन इस चकाचौंध भरे दौर में एक ऐसी गायिका भी थीं, जिनकी मखमली और भावपूर्ण आवाज ने लाखों दिलों को छुआ, फिर भी वे समय की भीड़ में कहीं पीछे रह गईं। हम बात कर रहे हैं मुबारक बेगम की, जिनकी गायकी का जादू 'कभी तन्हाइयों में यूं, हमारी याद आएगी' जैसे गीतों में आज भी जिंदा है।

सुरों की 'मिश्रबानी' : संगीत की अद्भुत शैलियों के जनक, यूनेस्को तक से मिला सम्मान

IANS | July 16, 2025 9:29 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। डॉ. लालमणि मिश्र भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला के साथ ही अपनी विद्वता के लिए भी पहचाने जाते थे। तंत्री वाद्य के लिए निहित वादन शैली की रचना के लिए उन्हें 'मिश्रबानी' कहा गया। वहीं, यूनेस्को से 'म्यूजिक ऑफ लालमणि मिश्र' के शीर्षक से उनके विचित्र वीणा वादन का कॉम्पैक्ट डिस्क जारी किया जा चुका है।

जयंती विशेष: 'जब एक सुर ने अंतरिक्ष को छू लिया'... जानें केसरबाई केरकर की कहानी

IANS | July 12, 2025 1:57 PM

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। हर युग में कुछ ऐसे गायक होते हैं जिनकी आवाज सिर्फ कानों में ही रस नहीं घोलती, बल्कि सीधे दिल और आत्मा में बस जाती है। इतनी खास होती हैं कि वे धरती से निकलकर सीधे अंतरिक्ष तक पहुंच जाती हैं। ऐसी ही एक महान गायिका थीं भारत की 'केसरबाई केरकर', उनके सुरों का जादू सिर्फ हमारे देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में और यहां तक कि अंतरिक्ष तक भी पहुंचा!

संगीत मेरे लिए लोगों से कनेक्ट होने का माध्यम : शिल्पा राव

IANS | July 10, 2025 10:22 AM

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। गायिका शिल्पा राव ने अपकमिंग फिल्म 'सैयारा' के गाने 'बर्बाद' के फीमेल वर्जन को अपनी आवाज दी है। उन्होंने कहा कि उनके लिए संगीत लोगों की भावनाओं से कनेक्ट होने का जरिया रहा है।

भारतीय ‘शास्त्रीय गायन की रानी’ परवीना सुल्ता न: जिनकी आवाज ने बिखेरा जादू, 25 की उम्र में मिला ‘पद्मश्री पुरस्कार’

IANS | July 9, 2025 2:16 PM

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। जब भारतीय शास्त्रीय संगीत की बात आती है, तो पंडित भीमसेन जोशी, पंडित जसराज, उस्ताद राशिद खान और पंडित रविशंकर जैसे दिग्गजों के साथ परवीन सुल्ताना का नाम भी उसी गर्व के साथ लिया जाता है। पटियाला घराने की इस महान गायिका ने अपनी मधुर, शक्तिशाली और भावपूर्ण आवाज से भारतीय शास्त्रीय संगीत को न केवल भारत में बल्कि विश्व मंच पर भी एक नई पहचान दी। उनकी गायकी में ख्याल, ठुमरी, भजन और गजल जैसे विविध रूपों का समावेश है, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है।

कल्याणजी बर्थडे स्पेशल: उधारी के बदले मिले सुर, फ़न के बूते पाया मुकाम

IANS | June 29, 2025 3:35 PM

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। कभी-कभी जिंदगी में जो चीजें इत्तेफाक से होती हैं, वही किस्मत की दिशा बदल देती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ था कल्याणजी के साथ, जो आगे चलकर हिंदी फिल्मों के मशहूर संगीतकार बने। कल्याणजी का पूरा नाम कल्याणजी वीरजी शाह था। उनका जन्म 30 जून 1928 को गुजरात के कच्छ के कुंदरोडी में हुआ था। कुछ साल बाद उनका परिवार गुजरात से मुंबई आया और यहां उनके पिताजी वीरजी शाह ने किराने की एक छोटी सी दुकान शुरू की।

जीवन को रंग, लय और भावनाओं से भर देता है म्यूजिक, जानिए क्यों खास है विश्व संगीत दिवस?

IANS | June 20, 2025 12:07 PM

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। संगीत में वह जादू है जो न केवल दिलों को जोड़ने का काम करता है बल्कि आत्मा को भी सुकून देता है। यह एक ऐसी अनमोल धरोहर है जो सीमाओं, संस्कृतियों और समय को पार करके हर इंसान के भीतर की भावनाओं को उजागर करता है। चाहे वह रागों की गहराई हो, लोक धुनों की सादगी हो या आधुनिक बीट्स का जोश, संगीत हर रूप में जीवन को रंग, लय और भावनाओं से भर देता है। विश्व संगीत दिवस (21 जून) पर संगीत से जुड़ी कुछ खासियतों के बारे में जानते हैं।