शोबिज में एमी विर्क के 10 साल पूरे, कहा, 'बहुत कुछ सीखा और अभी भी सीख रहा हूं'
मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार एमी विर्क ने मनोरंजन की दुनिया में दस साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अभिनय और संगीत दोनों ही क्षेत्रों में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने इस सफर के दौरान काफी कुछ सीखा है।