पंडित अरुण भादुड़ी : मखमली आवाज से राग भैरवी को बनाया अमर

IANS | October 6, 2025 11:48 PM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंडित अरुण भादुड़ी की कहानी कोलकाता की संकरी गलियों से निकलकर भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में एक चमकता सितारा बनने की है। 7 अक्टूबर 1943 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में जन्मे अरुण भादुड़ी ने अपनी मखमली आवाज और साधना से न सिर्फ किराना और रामपुर-सहस्वान घराने को समृद्ध किया, बल्कि बांग्ला गीतों और भजनों को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

लेबनानी पॉप स्टार फदल शकर आतंकवादियों का साथ देने के बाद 12 साल से थे फरार, किया सरेंडर

IANS | October 5, 2025 3:33 PM

बेरूत, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। लेबनान के फदल शकर (फदल अब्देल रहमान शमंदर) के सुपरहिट गाने ने 2002 में उन्हें कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। पॉप स्टार बन युवा दिलों पर राज करने लगे। लेकिन फिर इस कलाकार पर एक कट्टरपंथी नेता का ऐसा सुरूर सवार हुआ कि मुंह से 'सुर' के बजाए जहरीले बोल निकलने लगे।

राष्ट्रपति मुर्मू ने पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर जताया दुख, कहा- शास्त्रीय संगीत के लिए अपूरणीय क्षति

IANS | October 2, 2025 10:35 AM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय शास्त्रीय संगीत के मशहूर गायक और पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर दुख जताया। उन्होंने पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन को भारतीय संगीत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का 91 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

IANS | October 2, 2025 8:22 AM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का गुरुवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली।

यादों में हेमंत: ऐसी आवाज, जिसने देव आनंद को बना दिया था 'रोमांस किंग'

IANS | September 25, 2025 6:00 PM

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। 'है अपना दिल आवारा' हो या 'ये रात ये चांदनी फिर कहां', 'न तुम हमें जानो' या 'याद किया ये दिल', ये वो गाने हैं, जिन्होंने देव आनंद को 'रोमांस किंग' का खिताब दिलाया। पर्दे पर देव आनंद का जादू चला, लेकिन इन गानों को अमर बनाने वाली आवाज थी हेमंत कुमार की, जिनकी गायिकी की गहराई और भावनाओं ने हर दिल को छुआ। भारत रत्न लता मंगेशकर भी उनकी आवाज की मुरीद थीं।

पंडित जितेंद्र अभिषेकी : भक्ति और शास्त्रीय संगीत के अमर स्वर, भजनों से आध्यात्मिकता को दी आवाज

IANS | September 20, 2025 10:30 PM

नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। पंडित जितेंद्र अभिषेकी भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में एक ऐसा नाम है, जो भक्ति रस, हिंदुस्तानी रागों और मराठी थिएटर के पुनरुद्धार के लिए हमेशा याद किया जाएगा। अभिषेकी न केवल शास्त्रीय संगीत के गहन ज्ञाता थे, बल्कि उन्होंने भक्ति संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनका जीवन संगीत की साधना का प्रतीक था, जहां राग-रंगों के माध्यम से आध्यात्मिकता का समावेश हुआ।

केसरबाई केरकर : सुरों की साधना से बनीं हिंदुस्तानी संगीत की अमर आवाज, जिनके मुरीद थे रवींद्रनाथ टैगोर

IANS | September 15, 2025 7:10 PM

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। हिंदुस्तानी संगीत में 'जयपुर घराना' अपनी खूबसूरत राग प्रस्तुति के लिए जाना जाता है, जिसमें स्वर और लय का तालमेल ऐसा होता है कि सुनने वाला भी इसकी गहराई में खो जाता है। इस शैली में मशहूर गायिका केसरबाई केरकर ने अपनी गायकी से सबको प्रभावित किया। 20वीं सदी की शुरुआत में उन्होंने देवदासी परंपरा छोड़कर एक सम्मानित कलाकार के रूप में नाम कमाया। उन्होंने 'जयपुर घराने' की कला को सरलता और सुंदरता के साथ पेश किया, जिसने उन्हें 'राग की रानी' (सुरश्री) बनाया।

गलती से छूटी फ्लाइट ने बदल दी अक्षय कुमार की किस्मत, इस तरह बने बॉलीवुड के 'खिलाड़ी'

IANS | September 8, 2025 7:55 PM

मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती। एक ऐसा लड़का जो अमृतसर की गलियों से निकला, दिल्ली के बाद मुंबई आया, और एक ऐसा सुपरस्टार बन गया, जिसकी पहचान सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में बन गई। अक्षय की जिंदगी संघर्ष, मेहनत और संयोग से भरी हुई है।

बहन के साथ बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पंजाब पहुंचे सोनू सूद, बोले- 'असली चुनौतियां बाकी हैं'

IANS | September 8, 2025 1:10 PM

चंडीगढ़, 8 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। इस बार वह अपनी बहन मालविका सूद के साथ मोगा पहुंचे, जहां उन्होंने एक प्रेस वार्ता की। बातचीत के दौरान उन्होंने बाढ़ और उससे उत्पन्न हुई मुश्किलों को लेकर चिंता जताई।

भारतीय शास्त्रीय संगीत के भीष्म पितामह उस्ताद अलाउद्दीन खां ने ऐसे रखी थी मैहर घराने की नींव

IANS | September 5, 2025 5:51 PM

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। 'घराना' शब्द 'घर' से निकला है, जिसका अर्थ निवास या परिवार होता है। भारतीय शास्त्रीय संगीत को बुलंदियों पर पहुंचाने का श्रेय 'घरानों' को जाता है, जिनकी वजह से शास्त्रीय संगीत ने न केवल भारत में बल्कि सात समुंदर पार भी खास मुकाम हासिल किया है। ऐसा ही एक घराना 'मैहर' है, जिसकी नींव भारतीय संगीत के भीष्म पितामह कहे जाने वाले उस्ताद अलाउद्दीन खां ने रखी थी।