उत्तराखंड की बेटी माधुरी बड़थ्वाल, आज भी संजो रहीं लोक संगीत की धरोहर

IANS | March 18, 2026 3:52 PM

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। 19 मार्च… सिर्फ एक तारीख नहीं, यह वो दिन है, जब उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन लैंसडाउन में एक ऐसी बेटी का जन्म हुआ, जिसने अपने जीवन को पूरी तरह लोक संगीत और संस्कृति को समर्पित कर दिया। इसी दिन 1953 में जन्मी माधुरी बड़थ्वाल ने न केवल अपनी कला से लोगों के दिल जीते, बल्कि उत्तराखंड की लोक धरोहर को आज भी संजोए रखा है।

कजरी से ध्रुपद तक में जादू डालने वाली बनारस की ‘मां’, जिन्हें केसरबाई केरकर ने दी ‘ठुमरी क्वीन’ की उपाधि

IANS | March 17, 2026 9:48 PM

वाराणसी, 17 मार्च (आईएएनएस)। शिवनगरी काशी की संकरी गलियों में सदियों से संगीत की खुशबू बिखरी हुई है। इसी काशी में 8 अगस्त 1908 को एक ऐसी शख्सियत का जन्म हुआ, जिन्होंने ठुमरी को नया जीवन दिया और शास्त्रीय संगीत की ऊंचाइयों तक पहुंचाया। वह थीं सिद्धेश्वरी देवी, जिन्हें प्यार से ‘मां’ कहा जाता था और जिन्हें दिग्गज गायिका केसरबाई केरकर ने ‘ठुमरी क्वीन’ की उपाधि दी।

आफताब-ए-सितार: कड़ी मेहनत से दुनियाभर में बिखेरा सितार का जादू, रियाज के वक्त कट जाती थीं उंगलियां

IANS | March 13, 2026 12:03 AM

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय संगीत जगत में कई ऐसे सितारे हुए जिनकी कला श्रोताओं के बीच खासा लोकप्रिय है। ऐसे ही एक कलाकार का नाम उस्ताद विलायत खां है, जिन्हें ‘आफताब-ए-सितार’ भी कहा जाता है। उन्होंने सितार वादन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और आधुनिक सितार के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कला इतनी गहरी थी कि रियाज के दौरान उंगलियां कट जाती थीं, खून छींटे मारता था, लेकिन वे नहीं रुकते थे।

तनाव दूर कर मूड बेहतर करती है 'म्यूजिक थेरेपी', मेंटल हेल्थ के लिए वरदान से कम नहीं संगीत

IANS | March 7, 2026 9:59 PM

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। आज के समय में अनियमित दिनचर्या और बढ़ते काम के प्रेशर से शरीर के साथ ही मन भी कई रोगों का शिकार आसानी से बन जाता है। ऐसे में तनाव, चिंता, चिड़चिड़ापन, उदासी और घबराहट जैसी मानसिक समस्याएं आम बात बन जाती हैं। हालांकि, मानसिक समस्याओं को दूर करने में म्यूजिक थेरेपी कारगर है।

बादशाह ने 'टटीरी' सॉन्ग विवाद पर मांगी माफी, बोले- अपना बेटा समझकर माफ कर दीजिए

IANS | March 7, 2026 6:07 PM

मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने नए हरियाणवी ट्रैक 'टटीरी' के लिरिक्स और विजुअल्स को लेकर उठे विवाद पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। बादशाह ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा कि गाने के एक हिस्से से कई लोगों, खासकर हरियाणा के लोगों की भावना को ठेस पहुंची है।

संंगीत की 'साधना': 5 साल की उम्र में पहली रिकॉर्डिंग, नाम से जुड़ा है मजेदार किस्सा, कल्याणजी-आनंदजी का भी कनेक्शन

IANS | March 6, 2026 11:48 PM

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। संगीत जगत में ऐसे कई स्वरों के साधक हुए, जिनकी साधना गीत-संगीत के रूप में खूब चमकी और कभी पुरानी नहीं हुई। ऐसी ही संगीत की साधक हैं साधना सरगम। फिल्म जगत को एक से बढ़कर एक गाने देने वाली साधना के नाम से जुड़े मजेदार किस्से के बारे में कम ही लोग जानते हैं।

‘छाप तिलक’ दिल के करीब, खास है इसकी एनर्जी: मेधा शंकर

IANS | March 6, 2026 7:29 PM

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की अपकमिंग फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का पहला गाना ‘छाप तिलक’ रिलीज हो चुका है। यह गाना रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत रहा है। मेधा शंकर ने कहा कि यह गाना उनके दिल के बहुत करीब है और इसकी एनर्जी बेहद खास है।

सामाजिक तानों को चीरकर आसमान छूने वालीं गंगूबाई हंगल, कैसे बनाई अलग पहचान

IANS | March 4, 2026 5:14 PM

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय शास्त्रीय संगीत की ऐसी कई हस्तियां हैं, जिन्होंने तमाम संघर्षों के बावजूद परिस्थिति के सामने हार नहीं मानी और उनसे डटकर सामना किया। ऐसी ही एक शख्सियत का नाम गंगूबाई हंगल है, जिन्होंने उस दौर में घर की दहलीज पार की जब महिलाओं का घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं था।

अंपायरिंग और एक्टिंग शानदार, दोनों का अपना मजा: अनिल चौधरी

IANS | March 3, 2026 7:23 PM

मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी ने अब अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया है। उन्होंने हरियाणवी गैंगस्टर एंथम ‘गोली तो चलेगी’ से अपना ऑन-स्क्रीन डेब्यू किया है। उन्होंने बताया कि एक्टिंग हो या अंपायरिंग, दोनों का अपना अलग मजा है।

दर्शन रावल का रोमांटिक गाना ‘साथिया’ रिलीज, सिंगर बोले- यह एक खूबसूरत अहसास

IANS | February 25, 2026 6:13 PM

मुंबई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। गायक-कंपोजर दर्शन रावल ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर अपना नया रोमांटिक गाना ‘साथिया’ रिलीज कर दिया है। प्यार की सादगी को महसूस कराती मधुर धुन वॉर्नर म्यूजिक इंडिया के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।