सागर के नेत्रहीन सिंगर सुनील लोधी का जादू, 'हनुमान अंश' के लिए दर्शकों को कहा धन्यवाद

IANS | September 2, 2026 8:20 PM

सागर, 2 सितंबर (आईएएनएस)। बुंदेलखंड के लोकगायक और नेत्रहीन सिंगर सुनील लोधी इन दिनों अपनी आवाज को लेकर पूरे देश में चर्चा में हैं। उनकी आवाज में गाया भजन फिल्म 'हनुमान अंश' में शामिल है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

पापोन का नया गाना 'अपनी उलझन' रिलीज, प्यार, जुदाई और खुद को फिर से तलाशने की है कहानी

IANS | September 2, 2026 2:20 PM

मुंबई, 2 सितंबर (आईएएनएस)। गायक और संगीतकार पापोन का नया गाना 'अपनी उलझन' रिलीज हो गया है। यह गाना प्यार, जुदाई और किसी रिश्ते के खत्म होने के बाद खुद को दोबारा समझने की कोशिश के बारे में है। गाने में उस दौर की भावनाओं को आवाज दी गई है, जब इंसान किसी रिश्ते से बाहर निकलने की कोशिश तो करता है, लेकिन उसके असर से पूरी तरह मुक्त नहीं हो पाता। कई बार इंसान के अंदर होने वाला बदलाव उन लोगों को उसके व्यक्तित्व में बदलाव जैसा लगता है, जो उसे पहले से जानते हैं।

यादों में विलायत खां : ऐसे ही नहीं मिली 'आफताब-ए-सितार' की उपाधि, रियाज में उंगलियों से निकलने लगता था खून

IANS | August 27, 2026 5:53 PM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। 28 अगस्त… सिर्फ कैलेंडर में दर्ज एक तारीख नहीं है। इसी दिन 1928 में जन्म हुआ था एक ऐसे व्यक्ति का जिसके लिए सितार वादन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि साधना थी। नाम था उस्ताद विलायत खां। भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में उनका नाम आज भी बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है।

पैराडॉक्स ने एमसी स्क्वायर से तुलना पर तोड़ी चुप्पी, बोले- दोनों के हुनर अलग हैं, जल्द ही साथ में आएगा नया म्यूजिक

IANS | August 24, 2026 12:30 PM

मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय हिप-हॉप अब देश के म्यूजिक कल्चर का एक बड़ा हिस्सा बन चुका है। रैप और हिप-हॉप के जरिए कई नए कलाकारों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। इन्हीं नामों में पैराडॉक्स और एमसी स्क्वायर भी शामिल हैं। दोनों ने अपनी अलग शैली और शानदार परफॉर्मेंस के दम पर बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है। यही वजह है कि जब दोनों कलाकार एक साथ नजर आते हैं तो फैंस के बीच उनकी तुलना भी शुरू हो जाती है। हालांकि पैराडॉक्स का मानना है कि ऐसी तुलना की जरूरत ही नहीं है, क्योंकि हम दोनों की अपनी-अपनी खासियत है।

हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने

IANS | August 15, 2026 5:18 PM

मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। अपनी मखमली आवाज से सभी पर जादू बिखेरने वाली प्लेबैक सिंगर हेमलता बाली के गाए अनूठे गीत आज भी कानों में रस घोल देते हैं। 16 अगस्त 1954 को जन्मीं हेमलता बॉलीवुड की एक शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित प्लेबैक सिंगर हैं।

'फाइन शिट' पर ट्रोलिंग के बीच सिंगर गुरु रंधावा बोले, इसमें कोई नेगेटिव फीलिंग नहीं

IANS | August 10, 2026 1:57 PM

मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। सिंगर गुरु रंधावा इन दिनों अपने नए गाने 'फाइन शिट' को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में हैं। गाना रिलीज होने के बाद जहां कुछ लोगों ने इसे पसंद किया, वहीं बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स ने इसके लिरिक्स, म्यूजिक और म्यूजिक वीडियो की प्रेजेंटेशन को लेकर सवाल उठाए। लगातार हो रही ट्रोलिंग के बीच अब गुरु रंधावा ने खुद सामने आकर इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मुंबई: शुरू हुआ ब्रिक्स वेव्स बाजार 2026, रचनात्मक क्षेत्र में सहयोग और निवेश बढ़ाने पर जोर

IANS | August 6, 2026 4:11 PM

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत मुंबई में गुरुवार से ब्रिक्स वेव्स बाजार 2026 का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में ब्रिक्स सदस्य और साझेदार देशों के 500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य फिल्म, टेलीविजन, एनीमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग, संगीत और डिजिटल मीडिया समेत रचनात्मक उद्योगों में वैश्विक सहयोग, निवेश और कारोबारी अवसरों को बढ़ावा देना है।

नए रोमांटिक ट्रैक 'दिलदारा' के साथ लौटे शान, दीदार कौर संग गाया रोमांटिक ट्रैक

IANS | July 31, 2026 3:21 PM

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। करीब डेढ़ दशक से हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक रोमांटिक और यादगार गाने देने वाले 'गोल्डन वॉइस ऑफ इंडिया' शान इस बार नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सिंगर दीदार कौर के साथ मिलकर एक नया गाना 'दिलदारा' रिलीज किया है। यह गाना प्यार, मस्ती और खूबसूरत यादों से भरा एक सफर है। गाने को थाईलैंड के लोकेशन्स पर फिल्माया गया है। रिलीज होते ही गाना सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

'एमटीवी हसल 5' का नया थीम होगा 'अपना होमग्राउंड', बादशाह बोले- 'यह उन लोगों को समर्पित है जो कलाकार को बनाते हैं'

IANS | July 29, 2026 1:57 PM

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। लोकप्रिय रैप रियलिटी शो 'एमटीवी हसल 5' नए सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है। इस बार शो केवल नए रैपर की तलाश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उन जगहों, अनुभवों और कहानियों को भी सामने लाएगा, जिन्होंने इन कलाकारों को तैयार किया है। शो के पांचवें सीजन की थीम 'अपना होमग्राउंड' रखा गया है, जिसे लेकर रैपर बादशाह काफी उत्साहित हैं।

कौन थे पंडित लच्छू महाराज, जिनकी तबले की गूंज आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में है

IANS | July 26, 2026 10:19 PM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में पंडित लच्छू महाराज का नाम आज भी बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। 27 जुलाई 2016 को इस महान तबला वादक का निधन हुआ था, लेकिन उनकी कला आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में अमर है।