भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद, आईटी और एफएमसीजी में हुई बिकवाली
मुंबई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हल्के लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 173.77 अंक या 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 82,327.05 और निफ्टी 58 अंक या 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,227.35 पर था।