सेंसेक्स 555 अंक गिरकर बंद, आईटी शेयरों में हुई बिकवाली
मुंबई, 25 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 555.95 अंक या 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,159.68 और निफ्टी 166.05 अंक या 0.66 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,890.85 पर था।