शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद, सेंसेक्स में 275 अंकों की गिरावट
मुंबई, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को लाल निशान में बंद हुआ। यह लगातार तीसरा सत्र रहा जब घरेलू बाजार में गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी गिरकर 25,750 के नीचे बंद हुआ।