शेयर बाजार लाल निशान में बंद, मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में हुई बिकवाली
मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबारी सत्र में भारी गिरावट हुई। दिन के अंत में सेंसेक्स 721.08 अंक या 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,463.09 और निफ्टी 225.10 अंक या 0.90 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,837 पर बंद हुआ।