सेंसेक्स 566 अंक की बढ़त के साथ बंद, अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड डील की संभावना से सेंटीमेंट को मिला बूस्ट
मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ बंद हुआ। बाजार में चौतरफा तेजी देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 566.96 अंक या 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,778.84 और निफ्टी 170.90 अंक या 0.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,966.05 पर था।