शरीर को डिटॉक्स करने के लिए फायदेमंद चुकंदर के पत्ते, खून की कमी को करते हैं दूर
नई दिल्ली, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। आज की भागती-दौड़ती जिंदगी और बदलते खानपान में कई बार सेहत को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते। इसी कमी की वजह से शरीर कमजोर हो जाता है, थकान, कमजोरी और रक्त संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। आयुर्वेद और विज्ञान दोनों ही इस बात पर जोर देते हैं कि प्राकृतिक और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन हमारे शरीर के लिए बेहद लाभकारी होता है।