आइब्रो से बढ़ती है चेहरे की खूबसूरती, सही पोषण से आता है घनापन
नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। चेहरे की सुंदरता में आंखों के साथ-साथ भौहें यानी आइब्रो भी बेहद अहम भूमिका निभाती हैं। घनी और साफ आइब्रो खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं। जब भौहें ठीक तरह से बनी होती हैं, तो चेहरा अपने आप आकर्षक लगने लगता है। यही वजह है कि आजकल लोग आइब्रो को घना और सुंदर बनाने के लिए तरह-तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं।