गाली देने से बढ़ती है ताकत और हिम्मत! शोध में दावा, 'ये एक कैलोरी-न्यूट्रल'
नई दिल्ली, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। अगर कभी आपने दर्द में, भारी वजन उठाते समय या अचानक गुस्से में गाली दी है और उसके बाद खुद को थोड़ा ज्यादा ताकतवर या हिम्मत से भरपूर पाया है, तो यह महज संयोग नहीं हो सकता। हालिया वैज्ञानिक शोध बताता है कि गाली देना शरीर की छुपी हुई ताकत और सहनशक्ति को थोड़े समय के लिए सक्रिय कर सकता है। यानी यह आदत सिर्फ भावनात्मक विस्फोट नहीं, बल्कि एक जैविक प्रतिक्रिया भी हो सकती है।