किस विटामिन की कमी से होती है मतली और भूख न लगने की समस्या? इन उपायों से मिलेगी राहत
नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान, कमजोरी और मतली जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं। अक्सर लोग इसे गैस, एसिडिटी या खराब खानपान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार इसके पीछे शरीर में किसी जरूरी विटामिन की कमी भी कारण हो सकती है। खासतौर पर विटामिन बी12 की कमी से मतली, उल्टी और पेट से जुड़ी परेशानियां शुरू हो सकती हैं।