'कांग्रेस बस जबरदस्ती की नेतागिरी दिखाने के लिए मांग रही ज्यादा सीटें', सपा सांसद एसपी सिंह पटेल
लखनऊ, 26 नवंबर (आईएएनएस)। संविधान दिवस पर जारी होने वाले समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र को लेकर सपा सांसद एसपी सिंह पटेल ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि घोषणापत्र सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय होगा, जिसमें किसान, मजदूर, युवा, बेरोजगार और शिक्षकों समेत सभी वर्गों के लिए घोषणाएं होंगी। वहीं, उन्होंने सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस पर तीखा तंज कसा।