विक्रम साराभाई : इसरो की स्थापना में अहम भूमिका से लेकर परमाणु उर्जा आयोग के अध्यक्ष भी रहे

IANS | August 11, 2026 2:41 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय भौतिक वैज्ञानिक और अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई की बुधवार को जयंती है। 12 अगस्त, 1919 को अहमदाबाद में उनका जन्म में एक प्रतिष्ठित उद्योगपति अंबालाल साराभाई के परिवार में हुआ था। बचपन से ही विज्ञान में उनकी रुचि थी। उन्होंने देश में अंतरिक्ष अनुसंधान की आवश्यकता को सबसे पहले रेखांकित किया और परमाणु ऊर्जा के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

डीआरडीओ-एसएसपीएल में 41 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन जारी, अंतिम तिथि 21 अगस्त

IANS | August 11, 2026 2:39 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ जुड़कर अपने उज्ज्वल करियर की शुरुआत करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, डीआरडीओ की एक प्रमुख प्रयोगशाला, सॉलिड स्टेट फिजिक्स लेबोरेटरी (एसएसपीएल), लखनऊ रोड, तिमारपुर, दिल्ली ने संविदा के आधार पर 12 माह की अवधि के लिए अप्रेंटिस के 41 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है।

स्कूलों में मिलने वाले जंक फूड पर होगी और सख्ती; एफएसएसएआई ने वसा, चीनी और नमक वाले खाद्य पदार्थों के लिए प्रस्तावित की नई सीमाएं

IANS | August 11, 2026 2:35 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने स्कूलों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों को लेकर नियम और सख्त करने का प्रस्ताव रखा है। खाद्य नियामक ने ऐसे खाद्य उत्पादों की पहचान के लिए निर्धारित मात्रात्मक मानक प्रस्तावित किए हैं, जिनमें अधिक मात्रा में अतिरिक्त वसा, चीनी या नमक होता है।

गुजरात: नलसरोवर पक्षी अभयारण्य के संरक्षण के लिए प्लास्टिक कचरा खरीदेगा वन विभाग, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

IANS | August 11, 2026 2:26 PM

गांधीनगर, 11 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात वन विभाग ने नलसरोवर पक्षी अभयारण्य के आसपास 2.94 करोड़ रुपए का प्लास्टिक कचरा प्रबंधन प्रोजेक्ट शुरू किया है। रामसर मान्यता प्राप्त वेटलैंड में प्रदूषण कम करने की कोशिश के तहत इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत ग्रामीणों द्वारा इकट्ठा किए गए प्लास्टिक कचरे को खरीदा जाएगा और एक खास कलेक्शन सेंटर तक पहुंचाया जाएगा।

डीपीआईआईटी और एमएसएमई मंत्रालय ने जीआई टैग प्राप्त उत्पादों के व्यवसायीकरण के लिए एमओयू साइन किया

IANS | August 11, 2026 2:04 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय और उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने भारत के भौगोलिक संकेत (जीआई) उत्पादों के व्यवसायीकरण और उन्होंने वैश्विक बाजार तक पहुंच प्रदान करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह जानकारी सरकारी की ओर से मंगलवार को दी गई।

डीआरडीओ-एसएसपीएल में पेड इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | August 11, 2026 1:52 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक प्रमुख प्रयोगशाला, सॉलिड स्टेट फिजिक्स लेबोरेटरी (एसएसपीएल), लखनऊ रोड, तिमारपुर, दिल्ली ने 6 महीने की अवधि के लिए दिसंबर 2026/जनवरी 2027 से शुरू होने वाली पेड इंटर्नशिप के लिए कुल 65 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके मांगे हैं।

दिल्ली अक्षरधाम में 'आध्यात्मिक एवं विरासत पर्यटन सम्मेलन 2026': सीएम रेखा गुप्ता ने लॉन्च किए चार नए टूरिज्म सर्किट

IANS | August 11, 2026 1:49 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को अक्षरधाम मंदिर परिसर में चार नए टूरिज्म सर्किट लॉन्च किए। इस कार्यक्रम में संबंधित मंत्रालय के विशेष अधिकारियों समेत, गणमान्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम जन नागिरक उपस्थित रहे।

न्यूयॉर्क के ग्रैंड सेंट्रल स्टेशन पर दिखा 'कल हो ना हो' का जादू, प्रसाद ओक ने दोहराया शाहरुख खान का आइकॉनिक अंदाज

IANS | August 11, 2026 1:46 PM

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। साल 2003 में आई फिल्म 'कल हो ना हो' के किरदार, जगह और डायलॉग्स आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। फिल्म की कहानी, न्यूयॉर्क की खूबसूरती और शाहरुख खान का अंदाज दर्शकों को उस दौर की याद दिलाता है। इस कड़ी में मराठी अभिनेता और निर्देशक प्रसाद ओक ने अपनी पत्नी मंजिरी ओक के साथ न्यूयॉर्क के मशहूर ग्रैंड सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर फिल्म के चर्चित अंदाज को दोहराया और पुरानी यादों को ताजा कर दिया।

एसआईपी पर निवेशकों का भरोसा कायम, जुलाई में इनफ्लो करीब 32,000 करोड़ रुपए रहा

IANS | August 11, 2026 1:41 PM

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए निवेश पर निवेशकों का भरोसा कायम है और जुलाई में इनफ्लो बढ़कर 31,961 करोड़ रुपए हो गया है, जून में यह 31,781 करोड़ रुपए पर था। यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) की ओर से मंगलवार को दी गई।

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में जुलाई में आया 2.35 लाख करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश, एयूएम बढ़कर 85.76 लाख करोड़ रुपए पहुंचा: एम्फी डेटा

IANS | August 11, 2026 1:09 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। एम्फी यानी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में म्यूचुअल फंड स्कीम्स में 2.35 लाख करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश (नेट इन्फ्लो) दर्ज किया गया। इसके साथ ही भारतीय म्यूचुअल फंड उद्योग का कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) बढ़कर 85.76 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया।