कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, आईटी शेयरों में खरीदारी से मिला सपोर्ट

IANS | August 11, 2026 9:51 AM

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को लगभग सपाट शुरुआत की। हालांकि बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में दबाव देखने को मिला, लेकिन आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में खरीदारी ने बाजार को संतुलित बनाए रखा।

विश्व हाथी दिवस : हाथियों को यूं ही नहीं कहते धरती के सबसे बड़े 'क्लाइमेट हीरो' और 'इकोसिस्टम इंजीनियर'

IANS | August 11, 2026 9:49 AM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। हाथी अपने पैरों और सूंड के जरिए धरती में 20 हर्ट्ज से भी कम फ्रीक्वेंसी वाले इंफ्रासाउंड पैदा करते हैं। इन्हें सेस्मिक वाइब्रेशन कहा जाता है। ये कंपन 32 किलोमीटर दूर तक महसूस किए जा सकते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, हाथियों के पैरों में 'पैसिनियन कॉर्पसल्स' नाम की विशेष कोशिकाएं होती हैं। ये कोशिकाएं जमीन के कंपनों को पकड़कर हड्डियों के रास्ते सीधे कानों तक पहुंचा देती हैं।

गौतम अदाणी ने अमेरिकी अदालत के फैसले का किया स्वागत, कहा- "अपने देश के लिए निर्माण कार्य जारी रखेंगे"

IANS | August 11, 2026 9:35 AM

वॉशिंगटन/नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अमेरिकी अदालत द्वारा उनके, सागर अदाणी और सहयोगी विनीत जैन के खिलाफ सभी आपराधिक आरोप खारिज किए जाने के बाद इस फैसले का "न्यायिक प्रक्रिया के प्रति विनम्रता और गहरे सम्मान" के साथ स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे कठिन दौर में उनका विश्वास सच, निष्पक्षता और कानून के शासन पर कभी कम नहीं हुआ।

शिवरात्रि पर देवभूमि में आस्था का सैलाब, शिवालयों में लगा भक्तों का तांता

IANS | August 11, 2026 9:01 AM

हरिद्वार, 11 अगस्त (आईएएनएस)। सावन महीने की शिवरात्रि के पावन पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार पूरी तरह शिवमय नजर आ रहा है। कनखल स्थित पौराणिक दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं। शिवभक्त गंगाजल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं।

हिमाचल, उत्तरखंड, जम्मू और लद्दाख में भारी बारिश का अलर्ट जारी, भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा

IANS | August 11, 2026 8:34 AM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार रात से तेज बारिश का दौर जारी है। खासकर जिला कांगड़ा में देर रात हुई भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज: विराट कोहली के नाम है ये रिकॉर्ड, जयसूर्या-सहवाग दूसरे और तीसरे स्थान पर

IANS | August 11, 2026 7:53 AM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका में मौजूद है। पहला टेस्ट 15 अगस्त से और दूसरा टेस्ट कोलंबो में 23 अगस्त से खेला जाना है। श्रीलंका-भारत सीरीज में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है। दोनों टीमों के बीच खेली किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है।

डीपीएल 2026: लायंस ने राइडर्स को 8 विकेट से रौंदा, कप्तान अनुज के दम पर पुरानी दिल्ली ने 'वारियर्स' को चटाई धूल

IANS | August 10, 2026 11:58 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में सोमवार को 'वेस्ट दिल्ली लायंस' और 'पुरानी दिल्ली 6' ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

अमेरिकी राजदूत गोर की विदेश सचिव मिस्री और मिलिंद देवड़ा से मुलाकात, यूएस-भारत साझेदारी पर हुई चर्चा

IANS | August 10, 2026 11:53 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को विदेश सचिव विक्रम मिस्री से मुलाकात की। इसके अलावा, गोर और राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा की भी मीटिंग हुई। गोर ने जानकारी दी कि राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा के साथ भारत-अमेरिका साझेदारी को लेकर चर्चा की।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, बोले- मिडिल ईस्ट में तबाही और मौतों के लिए तेहरान जिम्मेदार

IANS | August 10, 2026 11:49 PM

वाशिंगटन, 10 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से मुआवजे की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में हुए नुकसान और मौत के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

विदेश मंत्री जयशंकर ने बिमल पटेल से की मुलाकात, आईटीएलओएस के जज चुने जाने की दी बधाई

IANS | August 10, 2026 11:26 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोमवार को बिमल एन. पटेल से मुलाकात की और उन्हें इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल ऑफ द लॉ ऑफ द सी (आईटीएलओएस) के जज के तौर पर हाल ही में चुने जाने पर बधाई दी।