Nitish Kumar के राज्यसभा जाने पर क्या बोले Ashwini Kumar Choubey?

Updated: March 5, 2026 9:12 PM

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले का स्वागत किया है। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्यसभा जाना नीतीश कुमार का निजी और सम्मानजनक फैसला है। चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार का राजनीतिक कद इतना बड़ा है कि उनके लिए कोई भी पद छोटा पड़ जाता है। उन्होंने इस निर्णय को सकारात्मक बताते हुए नीतीश कुमार को शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान अश्विनी कुमार चौबे ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता लगातार भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि राज्य में विकास की राजनीति हो रही है। उन्होंने कांग्रेस और राजद पर हमला बोलते हुए दावा किया कि बिहार में अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी का ही होगा।


#NitishKumar #AshwiniKumarChoubey #BJP #BiharPolitics #RajyaSabha #PoliticalNews #BiharCM