बिहार : दर्द से बेपरवाह बाबा की भक्ति में लीन सुबोध, घुटनों के बल तय कर रहे बाबाधाम का सफर

IANS | August 11, 2026 12:27 PM

मुंगेर, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बाबा बैद्यनाथ के दरबार तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु अलग-अलग तरीके से आस्था का सफर तय करते हैं। कोई पैदल कांवड़ लेकर पहुंचता है तो कोई दंडवत यात्रा करता है। लेकिन लखीसराय के सुबोध कुमार सिंह की बाबाधाम यात्रा आस्था, संकल्प और हौसले की ऐसी कहानी है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।

ओबेरॉय होटल्स की मालिक कंपनी ईआईएच का पहली तिमाही में मुनाफा 52 प्रतिशत घटा, राजस्व में भी आई 26 प्रतिशत की गिरावट

IANS | August 11, 2026 12:26 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। ओबेरॉय ग्रुप की प्रमुख हॉस्पिटैलिटी कंपनी ईआईएच लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की 30 जून, 2026 को समाप्त पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस दौरान, कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) तिमाही आधार पर करीब 52 प्रतिशत घटकर 120.31 करोड़ रुपए रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में 249.10 करोड़ रुपए था। हालांकि सालाना आधार पर कंपनी के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला है।

खाना खाने के बाद क्यों आने लगती है नींद? दोपहर की सुस्ती के पीछे ये हैं बड़े कारण

IANS | August 11, 2026 12:26 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। दोपहर का भोजन करने के बाद कई लोगों को सुस्ती, थकान और नींद महसूस होने लगती है। काम के दौरान एकाग्रता कम हो जाती है और शरीर आराम मांगने लगता है। खासकर ऑफिस में लंबे समय तक बैठे रहने वालों के लिए यह समस्या आम है। दरअसल, रात की नींद की गुणवत्ता, दोपहर के भोजन की मात्रा और खाने में शामिल पोषक तत्व मिलकर यह तय करते हैं कि भोजन के बाद शरीर कितना ऊर्जावान या सुस्त महसूस करेगा।

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कीमती धातुओं ने पकड़ी रफ्तार, सोने-चांदी में 2 प्रतिशत से ज्यादा तक की बढ़ोतरी

IANS | August 11, 2026 12:03 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू कमोडिटी मार्केट में कीमती धातुओं की कीमतों (सोने-चांदी) में तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबारी में पीले धातु (सोने) की कीमतों में 1.5 प्रतिशत यानी 2,000 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में 2 प्रतिशत से ज्यादा यानी 5,000 रुपए से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।

बराक ओबामा लेकर आ रहे हैं नया पॉडकास्ट, बताएंगे किन छह किताबों ने बदल डाली उनकी सोच

IANS | August 11, 2026 11:48 AM

वॉशिंगटन, 11 अगस्त (आईएएनएस)। किताबों को यूं ही इंसानों का सच्चा दोस्त नहीं कहा जाता। जिंदगी जहां अटकती है, भटकाव आता है वहां ये संभालने का पूरा प्रयास करती हैं। ऐसा शायद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी सोचते हैं। तभी तो अब राजनीति से इतर अपने एक और पसंदीदा शगल के जरिए लोगों से जुड़ने का मन बना चुके हैं। ओबामा एक नया पॉडकास्ट शुरू करने वाले हैं, जिसमें वे उन किताबों पर चर्चा करेंगे जिन्होंने उनके सोचने के तरीके, उनके विश्वास और दुनिया को देखने के नजरिए को प्रभावित किया।

मां के साथ जिम पहुंचीं अक्षरा सिंह, बोलीं-अब तक का सबसे अच्छा वर्कआउट पार्टनर

IANS | August 11, 2026 11:41 AM

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपनी फिल्मों और गानों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी के खास पल भी फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। उनका अपनी मां नीलिमा सिंह के साथ एक मजबूत रिश्ता भी अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है। इस कड़ी में एक बार भी अक्षरा ने अपनी मां के साथ मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं।

पीएम ई-ड्राइव योजना मार्च 2028 तक बढ़ी, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर मिलेगी 5,000 रुपए तक की सब्सिडी

IANS | August 11, 2026 11:26 AM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री ई-ड्राइव (पीएम ई-ड्राइव) योजना की अवधि दो वर्ष बढ़ाकर 31 मार्च 2028 तक कर दी है। इस योजना के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों (ईवी-2डब्ल्यू) की खरीद पर प्रोत्साहन राशि जारी रहेगी। सरकार का लक्ष्य देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को गति देना, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करना और घरेलू ईवी विनिर्माण को मजबूत बनाना है।

हैकर ग्रुप के दावों पर एचसीएलटेक का जवाब, कहा- 'सिस्टम में सेंधमारी के कोई सबूत नहीं, ग्राहक सेवाएं सुरक्षित'

IANS | August 11, 2026 11:03 AM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। देश की दिग्गज आईटी सर्विस कंपनी एचसीएलटेक ने सोमवार को स्पष्ट किया कि एक हैकर समूह द्वारा कर्मचारियों से जुड़ा डेटा लीक होने के दावों की जांच में अब तक कंपनी के सिस्टम में किसी तरह की सेंधमारी के सबूत नहीं मिले हैं। कंपनी ने कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार न तो उसके आईटी सिस्टम प्रभावित हुए हैं और न ही किसी ग्राहक के प्रोजेक्ट या डेटा पर इसका असर पड़ा है।

'पीएसबी कॉन्फ्लुएंस' में जुटेंगे सार्वजनिक बैंकों और वित्तीय संस्थानों के प्रमुख, जनहित आधारित बैंकिंग रणनीतियों पर होगा मंथन: सरकार

IANS | August 11, 2026 10:21 AM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) और प्रमुख वित्तीय संस्थानों के बीच सहयोग, विचार-विमर्श और सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार 17-18 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी में 'पीएसबी कॉन्फ्लुएंस' नामक दो दिवसीय आइडियेशन कॉन्क्लेव का आयोजन करने जा रही है।

श्रावण शिवरात्रि पर भाजपा अध्यक्ष, रक्षा मंत्री सहित कई नेताओं ने दीं बधाई और शुभकामनाएं

IANS | August 11, 2026 9:51 AM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। श्रावण मास की शिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।