जम्मू-कश्मीर: पीएम किसान सम्मान निधि योजना से कठुआ में खेती को बढ़ावा, किसान बोले- हो रहा मुनाफा

IANS | August 10, 2026 10:50 PM

कठुआ, 10 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले की सरथल घाटी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ने छोटे किसानों की तकदीर बदल दी है। पीएम किसान निधि से सीधे खाते में आने वाली मदद से घाटी के किसान अब आलू और सब्जियां उगाकर न सिर्फ स्थानीय मंडियों, बल्कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश की मंडियों तक आपूर्ति कर रहे हैं।

अंजू जैन: भारतीय महिला टीम की भरोसेमंद विकेटकीपर, जिन्होंने पिता की शर्त को 'चैलेंज' समझा

IANS | August 10, 2026 10:47 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट की पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज अंजू जैन ने अपने शांत स्वभाव, तकनीक और टीम के प्रति समर्पण से क्रिकेट जगत में खास पहचान बनाई। मैदान पर उनकी मेहनत और जिम्मेदारी ने भारतीय महिला क्रिकेट को मजबूत बनाने में योगदान दिया।

सौरव गांगुली समेत पत्नी को जान से मारने की धमकी, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

IANS | August 10, 2026 10:22 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है। भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष की निजी सचिव की तरफ से ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में 22 एसोसिएट मॉडलर्स पदों पर नौकरी का अवसर, 21 अगस्त अंतिम तिथि

IANS | August 10, 2026 9:52 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। ईआईएल ने कैडमैटिक में विशेषज्ञता रखने वाले प्रशिक्षित मॉडलर्स से निश्चित अवधि के आधार पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगें हैं।

यूक्रेन में भारत के नए राजदूत अंजनी कुमार ने संभाली जिम्मेदारी, उपमंत्री मिशेंको को सौंपे दस्तावेज

IANS | August 10, 2026 9:13 PM

कीव, 10 अगस्त (आईएएनएस)। यूक्रेन में भारत के अगले राजदूत के रूप में 2003 बैच के आईएफएस अधिकारी अंजनी कुमार को जिम्मेदारी दी गई। नवनियुक्त राजदूत अंजनी कुमार ने यूक्रेन के विदेश मामलों के उपमंत्री ओलेक्सांद्र मिशेंको को सोमवार को दस्तावेज की कॉपी सौंपी।

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने एलएनजी स्रोतों में लाई विविधता, अब 15 देशों से कर रहा आयात

IANS | August 10, 2026 8:40 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया संकट के कारण आपूर्ति श्रृंखला में संभावित व्यवधानों से अपनी ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए भारत ने तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के आयात के स्रोतों को पहले के छह देशों से बढ़ाकर कुल 15 देशों तक कर दिया है। यह जानकारी सरकार ने संसद को सोमवार को दी।

त्रिपुरा से दुबई के लिए 1 मिट्रिक टन सरसों शहद की पहली खेप का हुआ निर्यात, नए अंतरराष्ट्रीय बाजार के मौके खुलेंगे: केंद्र

IANS | August 10, 2026 8:15 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि त्रिपुरा से दुबई के लिए 1 मिट्रिक टन सरसों शहद की पहली खेप का निर्यात किया गया है और इससे लोकल मधुमक्खी पालकों के लिए नए अंतरराष्ट्रीय बाजार के मौके खुलेंगे।

राज्यसभा में कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक, 2026 पारित; वित्त मंत्री ने कहा- यूपीआई लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं

IANS | August 10, 2026 7:52 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। राज्यसभा ने सोमवार को कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया कि इस कानून के तहत यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए भुगतान करने वाले उपयोगकर्ताओं पर किसी तरह का कर या लेनदेन शुल्क नहीं लगाया गया है।

दिल्ली के इस अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर बनने का अवसर, 11 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | August 10, 2026 7:43 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी अस्पताल में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। गुरु गोबिंद सिंह सरकारी अस्पताल (जीजीएसजीएच) ने पूरी तरह से एडहॉक आधार पर जूनियर रेजिडेंट (एमबीबीएस) डॉक्टर के कुल 12 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

दिल्ली के डीसीबी अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट के कई पदों पर वैकेंसी, वॉक-इन इंटरव्यू 17 अगस्त को

IANS | August 10, 2026 7:41 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी संस्थान में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, दीपचंद बंधु अस्पताल (डीसीबीएच) ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट (डॉक्टर) के कुल 10 पदों पर एड-हॉक/टेन्यूर आधार पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है।