राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास बोले- उनको ‘लुंगी वाला’ कहा गया, सभापति करेंगे शिकायत का निपटारा

IANS | August 12, 2026 12:14 PM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। राज्यसभा में बुधवार को सीपीआई (एम) सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा कि एक सदस्य द्वारा उन्हें 'लुंगी वाला' कहा गया। उन्होंने ऐसा कहे जाने पर आपत्ति जताई और इसे सदन की गरिमा और सम्मान से जोड़ा।

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने एजीएम से पहले दिया इस्तीफा, पुनर्नियुक्ति के लिए नहीं करेंगे आवेदन

IANS | August 12, 2026 11:56 AM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। टाटा समूह में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन की शुरुआत हो गई है। एनडीटीवी प्रॉफिट के सूत्रों के हवाले से आई एक रिपोर्ट के अनुसार, टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि वह अपने मौजूदा कार्यकाल के अंत तक, यानी फरवरी 2027 तक चेयरमैन की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे, लेकिन पुनर्नियुक्ति के लिए आवेदन नहीं करेंगे।

अफगानिस्तान दिल्ली में तीन टी20 मैचों के लिए भारत की मेजबानी करेगा, बीसीसीआई ने लगाई मुहर

IANS | August 12, 2026 11:47 AM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के साथ प्रस्तावित 3 टी20 मैचों की सीरीज के लिए तारीखें मंजूर कर दी हैं। यह पहला मौका है, जब अफगानिस्तान भारत में टी20 सीरीज में भारतीय टीम की मेजबानी करेगा।

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

IANS | August 12, 2026 11:44 AM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। हमारे शरीर में खाना खाने के बाद कई तरह की प्रक्रियाएं शुरू हो जाती हैं। खाना पेट में पहुंचता है, पेट उसे पचाने का काम शुरू करता है और आंतें भी अपना काम तेज कर देती हैं। यही वजह है कि कुछ लोगों को खाना खाने के कुछ ही समय बाद टॉयलेट जाने की जरूरत महसूस होने लगती है।

संसद परिसर में विपक्षी दलों के सांसदों ने किया प्रदर्शन, गृह मंत्री अमित शाह से कई मुद्दों पर मांगा जवाब

IANS | August 12, 2026 11:13 AM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को विपक्षी सांसदों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया।

वैश्विक तनावों के बीच कीमती धातुओं में रौनक बरकरार, सोना-चांदी 1.10 प्रतिशत तक उछले

IANS | August 12, 2026 11:05 AM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनावों के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बुधवार के सत्र में कीमती धातुओं यानी सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली। निवेशकों की नजर अमेरिकी महंगाई के प्रमुख आंकड़ों पर टिकी हुई है, क्योंकि इन आंकड़ों से अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की आगामी ब्याज दर नीति को लेकर संकेत मिल सकते हैं। इसके अलावा सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी ने भी सोने की कीमतों को सहारा दिया है।

बालाघाट के बिरसा क्षेत्र में आदिवासी बच्चों की मौत अत्यंत गंभीर, राज्य स्तरीय जांच कर दोषियों पर हो कार्रवाई: दिग्विजय सिंह

IANS | August 12, 2026 11:04 AM

भोपाल, 12 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर बालाघाट जिले के आदिवासी ब्लॉक बिरसा में दूषित पानी और संक्रमण से उपजी बीमारियों के कारण आदिवासी बच्चों की मृत्यु और बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री मोदी को आई मां की याद, बोले- 'आज भी महसूस करता हूं कमी'

IANS | August 12, 2026 10:39 AM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपनी मां को याद किया। उन्होंने कहा कि वे आज भी मां की कमी महसूस करते हैं।

टाटा संस में नेतृत्व बदलाव की अटकलें तेज, एजीएम से पहले चेयरमैन पद छोड़ सकते हैं एन. चंद्रशेखरन

IANS | August 12, 2026 10:23 AM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। टाटा समूह के शीर्ष स्तर पर नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने अपने करीबी सहयोगियों के साथ वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले पद छोड़ने की संभावना पर चर्चा की है। यह स्थिति ऐसे समय में सामने आई है जब उनके निदेशक पद पर पुनर्नियुक्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है और समूह के भीतर कुछ अहम मुद्दों पर मतभेदों की खबरें भी सामने आ रही हैं।

वित्त मंत्री सीतारमण आज ब्रिक्स सम्मेलन के लिए जयपुर में; वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों के साथ वैश्विक आर्थिक चुनौतियों पर होगा मंथन

IANS | August 12, 2026 10:13 AM

जयपुर, 12 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को जयपुर में आयोजित दो दिवसीय ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक में हिस्सा लेंगी। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत आयोजित यह महत्वपूर्ण बैठक वैश्विक आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से हो रही है।