बांग्लादेश के लिए भारत जरूरी, चीन के साथ सिर्फ इंफ्रा के लिए कर रहा दोस्ती : पीके सहगल

IANS | August 12, 2026 12:00 AM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षा विशेषज्ञ मेजर जनरल (रिटायर्ड) पीके. सहगल ने भारत-बांग्लादेश संबंधों, बंगाल से घुसपैठ, वीजा और स्वास्थ्य सुविधाओं के मुद्दों को लेकर आईएएनएस के साथ खास बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के एक्स पोस्ट और अरुणाचल प्रदेश पर विदेश मंत्रालय की टिप्पणी पर बात की।

'ताली दो हाथों से बजती है', बांग्लादेश को पूर्व उच्चायुक्त वीणा सीकरी की सलाह

IANS | August 11, 2026 11:55 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश में भारत की पूर्व उच्चायुक्त वीणा सीकरी ने कहा कि उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी और पीएम तारिक रहमान की मुलाकात दोनों देशों के बीच संबंधों के लिए अच्छी शुरुआत है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा चाहता है कि बांग्लादेश में लोकतंत्र, शांति और स्थिरता बनी रहें। उन्होंने युनूस सरकार के 18 महीने के कार्यकाल में हुए फेरबदल को देश की अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक बताया और कहा कि तारिक रहमान सरकार को पुरानी स्थिति बहाल करनी चाहिए।

27 जगहों के नामकरण से भारत ने चीन को दिया कड़ा डिप्लोमैटिक मैसेज: वाइल अव्वाद

IANS | August 11, 2026 11:47 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। विदेशी मामलों के विशेषज्ञ वाइल अव्वाद ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ अरुणाचल प्रदेश में भारत द्वारा 27 जगहों और ज्योग्राफिकल फीचर्स के नाम बताने, चीन के एतराज, भारत-चीन सीमा पर शांति, भारत-बांग्लादेश संबंधों और भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को लेकर खास बातचीत की।

सीआईडी जांच में लीपापोती होगी, इसलिए सीबीआई से डर रही जेएमएम सरकार : भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा

IANS | August 11, 2026 11:42 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। रांची में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज और बंद के ऐलान को लेकर भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने जेएमएम सरकार और सपा दोनों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जेएमएम तानाशाही के रास्ते पर चल रही है और सीआईडी जांच में लीपापोती हो रही है, इसलिए सरकार सीबीआई जांच से डर रही है।

'हर घर तिरंगा' अभियान से जीविका दीदी लाभान्वित, समस्तीपुर में तैयार होंगे 80 हजार से अधिक तिरंगे

IANS | August 11, 2026 11:34 PM

समस्तीपुर, 11 अगस्त (आईएएनएस)। 'वंदे मातरम' गीत के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान ने बिहार के समस्तीपुर जिले की जीविका दीदियों के लिए रोजगार का बड़ा अवसर पैदा किया है। अभियान के तहत समस्तीपुर में सरकारी विभागों, औद्योगिक संस्थानों, सामुदायिक संगठनों और आम नागरिकों की ओर से जीविका दीदियों को 80 हजार से अधिक तिरंगे झंडों के ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डरों को समय पर पूरा करने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में संचालित सिलाई केंद्रों के साथ-साथ बड़ी संख्या में जीविका दीदियां अपने घरों से भी तिरंगे तैयार करने में जुटी हैं।

नेहरू परिवार ने देश बांटा, पीएम मोदी भारत माता का सम्मान कर रहे : धर्मशीला गुप्ता

IANS | August 11, 2026 11:19 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। हर घर तिरंगा अभियान और लाल किले पर पहली बार 'वंदे मातरम' के संपूर्ण गीत गाए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद धर्मशीला गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। आईएएनएस से बातचीत के दौरान धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि पंडित नेहरू ने वोट बैंक के लिए 'वंदे मातरम' के सिर्फ दो पैराग्राफ गाने का फैसला लिया और नेहरू परिवार ने देश का बंटवारा कर पाकिस्तान बनाया।

'मंगल मिलन' के जरिए सांसदों से संवाद करते हैं पीएम मोदी', बांसुरी स्वराज ने बताई पहल की खासियत

IANS | August 11, 2026 10:44 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल ‘मंगल मिलन’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह एक ऐसा मंच है, जहां सांसद हर मंगलवार को एकत्र होकर विभिन्न राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर चर्चा करते हैं। इस बैठक का उद्देश्य विचारों का आदान-प्रदान करना, चुनौतियों पर मंथन करना और नए सुझावों को आगे बढ़ाना है।

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी से मिले बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी, एक दिन पहले तारिक रहमान से हुई थी मुलाकात

IANS | August 11, 2026 10:29 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से ढाका में हुई उनकी शिष्टाचार भेंट के एक दिन बाद हुई।

'वंदे मातरम' को लेकर जमीयत के मौलाना एजाज कश्मीरी ने कहा, 'मुसलमानों पर न थोपें, सजा मंजूर है, मजहब से गद्दारी नहीं'

IANS | August 11, 2026 10:01 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। लाल किले पर वंदे मातरम गाए जाने के मुद्दे पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सदस्य मौलाना एजाज कश्मीरी ने आईएएनएस से कहा कि जिसे पढ़ना है, पढ़े, लेकिन मुसलमानों पर इसे थोपा न जाए। वंदे मातरम की कुछ लाइनें उनके मजहब की बुनियाद से टकराती हैं, इसलिए वे इसे नहीं पढ़ सकते। हमें सजा मंजूर है, लेकिन हम वंदे मातरम नहीं पढ़ेंगे।

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: 17 से 23 अगस्त के बीच नई दिल्ली में प्रतियोगिता, जानिए शेड्यूल

IANS | August 11, 2026 9:27 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 नई दिल्ली में 17 से 23 अगस्त तक आयोजित की जाएगी, जिसमें दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारत में 17 साल बाद इस प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का 30वां संस्करण इंदिरा गांधी एरीना में खेला जाएगा।