कैनेडियन ओपन: राफेल जोडार ने आर्थर फिल्स को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

IANS | August 12, 2026 9:58 AM

मॉन्ट्रियल, 12 अगस्त (आईएएनएस)। राफेल जोडार ने कैनेडियन ओपन में आर्थर फिल्स को 7-6 (5), 6-3 से हराकर अपने पहले एटीपी मास्टर्स 1000 सेमीफाइनल में जगह बनाई। 19 साल के स्पेन के जोडार 2018 के बाद से कैनेडियन ओपन में पुरुषों के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले टीनेजर बन गए।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और भू-राजनीतिक तनाव के चलते बाजार दबाव में, सेंसेक्स-निफ्टी में 0.34 प्रतिशत तक की गिरावट

IANS | August 12, 2026 9:56 AM

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख बेंचमार्क सपाट खुले।

बांग्लादेश टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हरा चुकी है, शाकिब अल हसन बने थे हीरो

IANS | August 12, 2026 9:03 AM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश की टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। पहला टेस्ट 13 अगस्त से खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया के सामने एक टेस्ट टीम के रूप में बांग्लादेश बेहद कमजोर है। वॉर्म-अप मैच में भी हम देख चुके हैं, जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के सामने बांग्लादेश को पारी की हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, पूर्व में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में हराया है।

शान मसूद ने किया बल्लेबाजी का अभ्यास, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान को राहत

IANS | August 12, 2026 8:15 AM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले पाकिस्तान को बड़ी राहत मिली है। चोटिल पूर्व कप्तान शान मसूद फिट हो गए हैं, और उनके टेस्ट सीरीज में खेलने की संभावना है। मसूद ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

विक्रम साराभाई की जयंती : भाजपा नेताओं की श्रद्धांजलि, विज्ञान और अनुसंधान में योगदान को सराहा

IANS | August 12, 2026 7:42 AM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। महान भौतिक विज्ञानी, उद्योगपति, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की नींव रखने और देश में परमाणु ऊर्जा के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. विक्रम अंबालाल साराभाई की जयंती पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सहित कई भाजपा नेताओं ने याद करते हुए नमन किया है।

बांग्लादेश के लिए भारत जरूरी, चीन के साथ सिर्फ इंफ्रा के लिए कर रहा दोस्ती : पीके सहगल

IANS | August 12, 2026 12:00 AM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षा विशेषज्ञ मेजर जनरल (रिटायर्ड) पीके. सहगल ने भारत-बांग्लादेश संबंधों, बंगाल से घुसपैठ, वीजा और स्वास्थ्य सुविधाओं के मुद्दों को लेकर आईएएनएस के साथ खास बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के एक्स पोस्ट और अरुणाचल प्रदेश पर विदेश मंत्रालय की टिप्पणी पर बात की।

'ताली दो हाथों से बजती है', बांग्लादेश को पूर्व उच्चायुक्त वीणा सीकरी की सलाह

IANS | August 11, 2026 11:55 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश में भारत की पूर्व उच्चायुक्त वीणा सीकरी ने कहा कि उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी और पीएम तारिक रहमान की मुलाकात दोनों देशों के बीच संबंधों के लिए अच्छी शुरुआत है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा चाहता है कि बांग्लादेश में लोकतंत्र, शांति और स्थिरता बनी रहें। उन्होंने युनूस सरकार के 18 महीने के कार्यकाल में हुए फेरबदल को देश की अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक बताया और कहा कि तारिक रहमान सरकार को पुरानी स्थिति बहाल करनी चाहिए।

27 जगहों के नामकरण से भारत ने चीन को दिया कड़ा डिप्लोमैटिक मैसेज: वाइल अव्वाद

IANS | August 11, 2026 11:47 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। विदेशी मामलों के विशेषज्ञ वाइल अव्वाद ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ अरुणाचल प्रदेश में भारत द्वारा 27 जगहों और ज्योग्राफिकल फीचर्स के नाम बताने, चीन के एतराज, भारत-चीन सीमा पर शांति, भारत-बांग्लादेश संबंधों और भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को लेकर खास बातचीत की।

सीआईडी जांच में लीपापोती होगी, इसलिए सीबीआई से डर रही जेएमएम सरकार : भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा

IANS | August 11, 2026 11:42 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। रांची में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज और बंद के ऐलान को लेकर भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने जेएमएम सरकार और सपा दोनों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जेएमएम तानाशाही के रास्ते पर चल रही है और सीआईडी जांच में लीपापोती हो रही है, इसलिए सरकार सीबीआई जांच से डर रही है।

'हर घर तिरंगा' अभियान से जीविका दीदी लाभान्वित, समस्तीपुर में तैयार होंगे 80 हजार से अधिक तिरंगे

IANS | August 11, 2026 11:34 PM

समस्तीपुर, 11 अगस्त (आईएएनएस)। 'वंदे मातरम' गीत के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान ने बिहार के समस्तीपुर जिले की जीविका दीदियों के लिए रोजगार का बड़ा अवसर पैदा किया है। अभियान के तहत समस्तीपुर में सरकारी विभागों, औद्योगिक संस्थानों, सामुदायिक संगठनों और आम नागरिकों की ओर से जीविका दीदियों को 80 हजार से अधिक तिरंगे झंडों के ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डरों को समय पर पूरा करने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में संचालित सिलाई केंद्रों के साथ-साथ बड़ी संख्या में जीविका दीदियां अपने घरों से भी तिरंगे तैयार करने में जुटी हैं।