गुजरात: डीसा में बनने वाले 'ड्राइव थ्रू नाइट सफारी और जूलॉजिकल पार्क' को सेंट्रल जू अथॉरिटी की मंजूरी

IANS | August 12, 2026 1:24 PM

गांधीनगर, 12 अगस्त (आईएएनएस)। बनासकांठा जिले के डीसा में बन रहे एशिया के प्रथम 'डेजर्ट थीम' जूलॉजिकल पार्क आधारित डिजाइन की गई ‘ड्राइव थ्रू नाइट सफारी’ को सेंट्रल जू अथॉरिटी (सीजेडए) की ओर से मंजूरी मिल गई है। गुजरात वन विभाग द्वारा विकसित की जा रही इस परियोजना का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण तथा इको-टूरिज्म को प्रोत्साहन देना है।

'रामनाथ कोविंद ऊंचे पद पर रहकर भी नहीं भूले सादगी', पूर्व राष्ट्रपति के आत्मकथा के विमोचन पर नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

IANS | August 12, 2026 1:15 PM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ, माई स्ट्रगल्स' का विमोचन कार्यक्रम विज्ञान भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री ने इस पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम में कई नेताओं ने हिस्सा लिया और पूर्व राष्ट्रपति के जीवन और संघर्षों की सराहना की।

एक-एक सवाल का दूंगा जवाब, विपक्ष तय करे चर्चा करनी है या हंगामा : गृह मंत्री अमित शाह

IANS | August 12, 2026 1:12 PM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ तौर पर कहा है कि वे गुरुवार को सदन में विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है। साथ ही, गृह मंत्री ने विपक्ष के हंगामे को लेकर भी निशाना साधा।

चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टाटा ग्रुप के शेयरों में बड़ी बिकवाली; टीसीएस करीब 6 प्रतिशत तक टूटा

IANS | August 12, 2026 1:05 PM

मुंबई, 12 अगस्त, (आईएएनएस)। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे की घोषणा के बाद बुधवार को टाटा ग्रुप की सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। निवेशकों ने नेतृत्व परिवर्तन की खबर पर सतर्क रुख अपनाया, जिसके चलते समूह की कई प्रमुख कंपनियों के शेयर करीब 6 प्रतिशत तक टूट गए।

गौतमी कपूर ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, बोलीं- 'शरीर के साथ ध्यान की भी परीक्षा'

IANS | August 12, 2026 12:59 PM

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। आज के समय में फिल्म और टीवी की दुनिया के सितारे सिर्फ अपने काम के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी सेहत और फिटनेस के लिए भी चर्चा में रहते हैं। कई कलाकार खुद को फिट रखने के लिए रोज कसरत करते हैं और इसकी तस्वीरें या वीडियो अपने चाहने वालों के साथ साझा करते हैं। अभिनेत्री गौतमी कपूर भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। उन्होंने भी कसरत करते हुए अपना एक वीडियो साझा किया।

अजिंक्य रहाणे की नई पारी, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से कमेंट्री में डेब्यू करेंगे

IANS | August 12, 2026 12:50 PM

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले दिग्गज भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इसी खेल में अपनी दूसरी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। रहाणे 15 अगस्त से गॉल में शुरू हो रही श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज से कमेंट्री की दुनिया में कदम रखेंगे।

'लुंगीवाला' टिप्पणी पर जेपी नड्डा बोले- हर राज्य की वेशभूषा का करते हैं सम्मान, दूसरा पक्ष भी सुना जाए

IANS | August 12, 2026 12:39 PM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। राज्यसभा में बुधवार को 'लुंगीवाला' टिप्पणी को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला। सीपीआई (एम) सांसद जॉन ब्रिटास ने आरोप लगाया है कि सदन में एक महिला सांसद द्वारा उन्हें 'लुंगीवाला' कहा गया। वहीं नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि हर राज्य की वेशभूषा का सम्मान किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम निश्चित रूप से हर राज्य की वेशभूषा का सम्मान करते हैं। हम ऐसी बातों का समर्थन नहीं करते हैं।

तमिलनाडु के पेट्रोल पंप डीलरों ने बैंक खाता फ्रीज होने के विरोध में यूपीआई भुगतान बंद करने की दी चेतावनी

IANS | August 12, 2026 12:34 PM

चेन्नई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। तमिलनाडु के पेट्रोल पंप संचालकों ने डिजिटल भुगतान, विशेषकर यूपीआई ट्रांजैक्शन, को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो राज्य भर के पेट्रोल पंप यूपीआई और अन्य कैशलेस भुगतान स्वीकार करना बंद कर सकते हैं। डीलरों का आरोप है कि साइबर अपराध जांच के दौरान उनके बैंक खातों को फ्रीज कर दिया जाता है, जबकि विवादित लेनदेन में उनकी कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं होती।

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन घोषित की, बोलैंड और इंग्लिस बाहर

IANS | August 12, 2026 12:21 PM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 13 अगस्त से शुरू हो रहा है। डार्विन में खेले जाने वाले पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं।

पिछले एक दशक में टाटा संस का नेतृत्व करना एक बड़ा सम्मान और एक गहरी जिम्मेदारी रही है: एन चंद्रशेखरन

IANS | August 12, 2026 12:16 PM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। टाटा ग्रुप के साथ चार दशक पूरे कर चुके एन चंद्रशेखरन ने बुधवार को समूह के प्रमुख के रूप में अपने कार्यकाल को एक बड़ा सम्मान और एक गहरी जिम्मेदारी बताया। टाटा संस के चेयरमैन के रूप में उन्होंने अपने कार्यकाल की समाप्ति के बाद दोबारा नियुक्ति नहीं लेने का फैसला किया है। उनका वर्तमान कार्यकाल 20 फरवरी 2027 को समाप्त होगा और उन्होंने कंपनी के बोर्ड को सूचित कर दिया है कि वह इसके बाद चेयरमैन पद के लिए अपना नाम नहीं देंगे। यह फैसला टाटा संस की 18 अगस्त को होने वाली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले सामने आया है।