खुदरा महंगाई दर वित्त वर्ष 27 में औसत 5.1 प्रतिशत रहने का अनुमान : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। भारत में महंगाई दर वित्त वर्ष 27 में औसत 5.1 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। अप्रैल में महंगाई दर मामूली रूप से बढ़कर 3.48 प्रतिशत हो गई है, जो कि मार्च में 3.40 प्रतिशत थी। यह जानकारी बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।