इश्क और इंकलाब दोनों को जीने वाले हसरत मोहानी, हिंदू-मुस्लिम एकता और अखंड भारत के सच्चे पक्षधर

IANS | May 12, 2026 11:11 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। 13 मई 1951 में उर्दू साहित्य जगत में उस वक्त खालीपन आ गया, जब क्रांतिकारी शायर, स्वतंत्रता सेनानी और उर्दू साहित्य के अनमोल रत्न मौलाना हसरत मोहानी ने अंतिम सांस ली थी। 'इंकलाब जिंदाबाद' का अमर नारा देने वाले हसरत मोहानी मात्र एक शायर नहीं, बल्कि एक सच्चे विद्रोही, राष्ट्रवादी और अटूट साहस के प्रतीक थे।

आईपीएल 2026: सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से रौंदकर 'नंबर-1' बनी गुजरात टाइटंस

IANS | May 12, 2026 11:06 PM

अहमदाबाद, 12 मई (आईएएनएस)। गुजरात टाइटंस (जीटी) ने मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 56वें मुकाबले को 82 रन से अपने नाम किया। इस जीत के साथ जीटी ने 16 अंकों के साथ शीर्ष स्थान अपने नाम कर लिया है।

सरकारी विश्वविद्यालय में जॉब का चांस: असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 110 पदों पर भर्ती शुरू, इस दिन तक करें आवेदन

IANS | May 12, 2026 9:53 PM

भुवनेश्वर, 12 मई (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विक्रम देव विश्वविद्यालय, जयपोर, जिला कोरापुट, ओडिशा, ने विभिन्न विभाग/विषय अनुसार नियमित आधार पर फैकल्टी के अलग-अलग कुल 110 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

बारीक नक्काशी वाले खंभों और मारू-गुर्जर शैली की छतों वाला सौंदर्य, जैन तीर्थंकरों को समर्पित राजस्थान का यह मंदिर

IANS | May 12, 2026 9:38 PM

चित्तौड़, 12 मई (आईएएनएस)। मंदिरों का देश कहे जाने वाले भारत में सनातन के साथ ही अन्य धर्मों के भी खूबसूरत व अद्भुत पवित्र स्थल हैं। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ किले में फतेह प्रकाश पैलेस के पास स्थित साथी देवरी मंदिर या सती देवरी मंदिर भी कुछ ऐसा ही है। यह न केवल एक धार्मिक स्थल है, बल्कि वास्तुकला की उत्कृष्ट कृति भी है। बारीक नक्काशी वाले खंभों से लेकर मारू-गुर्जर शैली में निर्मित छतों तक, यह मंदिर जैन तीर्थंकरों को समर्पित अपनी भव्यता और शांति के लिए लोकप्रिय है।

राफेल लेओ: 'मजबूत कद-काठी' का विंगर, जो 'पुर्तगाली एम्बाप्पे' के नाम से मशहूर

IANS | May 12, 2026 9:14 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। पुर्तगाल के 'मजबूत कद-काठी' वाले विंगर राफेल लेओ ने अपनी तेज रफ्तार, ड्रिब्लिंग और आक्रामक खेल से फुटबॉल जगत में खास पहचान बनाई है। स्पोर्टिंग सीपी से करियर शुरुआत करने वाले राफेल लेओ ने बाद में एसी मिलान की तरफ से खेलते हुए अपनी चमक बिखेरी।

वैपकोस लिमिटेड भर्ती: फील्ड सुपरवाइजर सहित 159 पदों पर आवेदन शुरू, 26 मई अंतिम तिथि

IANS | May 12, 2026 9:05 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। वॉटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (वैपकोस) ने आरडीएस (पुनर्निर्मित वितरण क्षेत्र योजना) के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित कार्यों के लिए परियोजना अवधि के आधार पर विशेषज्ञों की नियुक्ति हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके फील्ड सुपरवाइजर सहित कुल 159 पदों पर आवेदन मांगे हैं।

आरबीआई ने मुंबई के सर्वोदय को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस किया रद्द, खराब वित्तीय स्थिति के चलते लिया फैसला

IANS | May 12, 2026 9:04 PM

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मुंबई स्थित सर्वोदय को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को बताया कि यह कार्रवाई बैंक की कमजोर वित्तीय स्थिति, पर्याप्त पूंजी की कमी और भविष्य में कमाई की खराब संभावनाओं को देखते हुए की है। यह फैसला 12 मई को कारोबार बंद होने के बाद से प्रभावी हो गया।

एशियन बॉक्सिंग अंडर-17 चैंपियनशिप 2026: आठ भारतीय महिला मुक्केबाजों ने फाइनल में जगह बनाई, पुरुषों में लक्ष्य खेलेंगे खिताबी मुकाबला

IANS | May 12, 2026 9:01 PM

ताशकंद, 12 मई (आईएएनएस)। एशियन बॉक्सिंग अंडर-17 चैंपियनशिप 2026 में भारतीय पुरुष मुक्केबाजों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहा। लक्ष्य फोगट अकेले ऐसे मुक्केबाज रहे जो फाइनल में पहुंचे। उज्बेकिस्तान के ताशकंद में हुए सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद चार अन्य मुक्केबाजों ने कांस्य पदक हासिल किए।

एफएम यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के 53 पदों पर भर्ती, 7 जून तक फॉर्म भरने का मौका

IANS | May 12, 2026 8:42 PM

भुवनेश्वर, 12 मई (आईएएनएस)। फकीर मोहन विश्वविद्यालय (एफएम यूनिवर्सिटी), बालासोर, ओडिशा, ने अपने पोस्ट-ग्रेजुएशन विभाग में अलग-अलग विषय अनुसार फैकल्टी के कुल 53 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में प्रोफेसर के 15, एसोसिएट प्रोफेसर के 20, और असिस्टेंट प्रोफेसर के 18 पद शामिल हैं।

‘सलाम है आपको...’ 717 शराब की दुकानें बंद करने के फैसले पर सीएम विजय की अभिनेता विशाल ने की तारीफ

IANS | May 12, 2026 8:38 PM

चेन्नई, 12 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय के 717 शराब की दुकानें बंद करने के फैसले की सराहना करते हुए अभिनेता विशाल ने उन्हें सलाम किया है। विशाल ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए इस कदम को बेहद शानदार बताया और कहा कि इससे खासकर स्कूलों के पास रहने वाली बच्चियों को बहुत राहत मिलेगी।