दिन भर थकान-तनाव, अकड़न और खराब पाचन? पादहस्तासन के पास है समाधान

IANS | May 13, 2026 9:53 AM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिन भर थकान, मानसिक तनाव, शरीर में अकड़न और खराब पाचन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने पादहस्तासन का सुझाव दिया है। योग दिवस की तैयारी में जुटे आयुष मंत्रालय ने इस आसन को रोजाना करने की सलाह दी है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने में बेहद कारगर साबित होता है।

शेफाली के निधन से टूट गए थे पराग त्यागी, बताया किस 'खास' ने दिया भावनात्मक सहारा

IANS | May 13, 2026 9:51 AM

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। दिवंगत अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी पत्नी के निधन के बाद से अक्सर प्रशंसकों के साथ नए-नए किस्से -कहानियों व यादों के साथ जुड़े रहते हैं। इस बीच पराग ने बताया कि पत्नी शेफाली के अचानक निधन के बाद वह पूरी तरह से टूट गए थे। पराग को उनके पालतू कुत्ते सिम्बा ने दोबारा खड़ा किया।

मिश्रित वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल में गिरावट से भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला

IANS | May 13, 2026 9:42 AM

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में सपाट खुला। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 6 अंक की गिरावट के साथ 74,553 और निफ्टी 10 अंक की मामूली तेजी के साथ 23,390 पर था।

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

IANS | May 13, 2026 9:29 AM

अहमदाबाद, 13 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में मंगलवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 82 रन से हराने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी खुश नजर आए। जीटी की लगातार पांचवी जीत थी और इस जीत के साथ टीम अंकतालिका में पहले स्थान पर चली गई है। जीटी कप्तान ने जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया।

गुरु प्रदोष पर अभिजीत मुहूर्त के साथ पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग प्रभावी, नोट कर लें पंचक और राहुकाल

IANS | May 13, 2026 9:19 AM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। देवाधिदेव महादेव व माता पार्वती की आराधना को समर्पित प्रदोष व्रत 14 मई (गुरुवार) को है। गुरुवार को यह दिन पड़ रहा है,जिस वजह से इसे गुरु प्रदोष व्रत भी कहा जाता है। खास बात है कि इस प्रदोष पर शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग प्रभावी रहेगा, जो किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है। हालांकि, पंचक और राहुकाल जैसे अशुभ समय का ध्यान रखना भी जरूरी है।

हाई ब्लडप्रेशर में राहत देता है शवासन, तनाव दूर करने में करता है मदद

IANS | May 13, 2026 8:59 AM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हाई ब्लडप्रेशर एक आम समस्या बन चुका है। लगातार तनाव, खराब खानपान, नींद की कमी, घंटों बैठकर काम करना और शारीरिक गतिविधियों का कम होना इसके वजह माने जाते हैं। पहले यह बीमारी केवल बढ़ती उम्र के लोगों में ज्यादा देखने को मिलती थी, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

आईपीएल 2026: लगातार पांचवीं जीत से जीटी बनी नंबर वन, एसआरएच तीसरे स्थान पर पहुंची, अंकतालिका में अन्य टीमें किस स्थान पर?

IANS | May 13, 2026 8:32 AM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला गया। यह मुकाबला अंकतालिका में पहला स्थान हासिल करने के लिए था, और जीटी ने इसमें बाजी मार ली। जीटी एसआरएच को 82 रन से हराकर अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई। जीटी की यह लगातार पांचवीं जीत है।

दिल्ली: पीएम मोदी की अपील पर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने का लिया निर्णय

IANS | May 12, 2026 11:45 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण संबंधी आह्वान का समर्थन करते हुए विभागीय कार्यों में वाहनों के उपयोग को सीमित करने का निर्णय लिया है।

तेज धूप और लू से बचाव: बढ़ती गर्मी में गर्भवती महिलाएं रखें खास ख्याल, इन बातों का बांध लें गांठ

IANS | May 12, 2026 11:22 PM

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। मां बनना जिंदगी के सबसे खूबसूरत अहसासों में से एक है, लेकिन गर्भावस्था के दौरान मां और आने वाले शिशु दोनों की सेहत का खास ध्यान रखना पड़ता है। खान-पान, मौसम और दिनचर्या में थोड़ी-सी लापरवाही भी जोखिम बढ़ा सकती है। खासकर इन दिनों जब देशभर में गर्मी तेज हो रही है और लू चल रही है, तब गर्भवती महिलाओं को और भी ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।

जब डायरेक्टर ने बेनी दयाल से कहा- ‘तुम्हारी आवाज गायक बनने लायक नहीं’, एआर रहमान बने किस्मत की चाबी

IANS | May 12, 2026 11:18 PM

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। एक ऐसी आवाज जो सुनते ही दिल को छू जाती है, जो उत्साह भरती है और थिरकने पर मजबूर कर देती है। यह है बेनी दयाल की स्वैग भरी आवाज। आज लाखों लोग उनकी गुनगुनाती आवाज पर फिदा हैं, लेकिन उनके सफर की शुरुआत आसान नहीं थी। एक समय ऐसा भी था जब एक म्यूजिक डायरेक्टर ने उन्हें साफ कह दिया था कि “तुम्हारी आवाज गायक बनने लायक नहीं है।” फिर, एआर रहमान उनकी किस्मत की चाबी बनकर आए और सब कुछ बदल दिया।