दिल्ली: आज से चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो गई है। दिल्ली के ऐतिहासिक सिद्ध पीठ कालकाजी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। माता के जयकारों के साथ नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा की जा रही है। साथ ही मंदिर को ताजे फूलों और भव्य रोशनी से सजाया गया है। इस दौरान भक्तों ने लंबी कतारों में लगकर माता कालका का आशीर्वाद लिया और सुख-समृद्धि की कामना की।
#ChaitraNavratri #KalkajiTemple #MaaShailputri #DelhiNews #Navratri2026 #DevoteeRush #JaiMataDi