हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार इलाके में रमज़ान के आख़िरी दिनों के साथ रौनक अपने चरम पर है। ईद की तैयारियों के लिए उमड़ी भीड़ ने पुराने शहर की गलियों को मानो एक जश्न में बदल दिया है। यहां सदियों से लाड बाज़ार अपनी पारंपरिक लाख की चूड़ियों और मोतियों के लिए मशहूर रहा है, लेकिन इस बार बाज़ार का रंग कुछ बदला-बदला नजर आ रहा है। क्योंकि... इस बार ट्रेंड में है... कश्मीरी घुंघरू चूड़ियां, जो हल्के मेटल से बनी हैं और जिन पर महीन मीनाकारी, छोटे-छोटे मोती और झनकारते घुंघरू खास आकर्षण बन रहे हैं। पारंपरिक भारी लाख की चूड़ियों के मुकाबले ये नई डिज़ाइन महिलाओं को ज़्यादा पसंद आ रही हैं।
#Charminar #Hyderabad #EidShopping #BangleTrend #KashmiriBangles #RamadanVibes #IndiaNews