सालों बाद टीवी से दूरी पर बोले ऋत्विक धनजानी, 'दिल छूने वाली कहानियों का कर रहा हूं इंतजार'

IANS | May 13, 2026 2:55 PM

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। टीवी एक्टर और होस्ट ऋत्विक धनजानी ने 'पवित्र रिश्ता' शो से घर-घर में पहचान बनाई। लेकिन वह लंबे समय से सीरियल्स से दूर रहे। हालांकि वह वेब सीरीज और रियलिटी शोज पर लगातार सक्रिय रहे, लेकिन फैंस उन्हें किसी बड़े टीवी शोज में देखने का इंतजार कर रहे हैं। आईएएनएस संग बातचीत में ऋत्विक ने बताया है कि आखिर वह टीवी की दुनिया से दूरी बनाकर क्यों चल रहे हैं और किस तरह की कहानियां उन्हें वापस छोटे पर्दे पर ला सकती हैं।

पीएम मोदी की ईंधन बचत अपील का महिलाओं ने किया स्वागत, सूरत में रद्द हुई डेस्टिनेशन वेडिंग, लोग कर रहे कारपूलिंग

IANS | May 13, 2026 2:48 PM

सूरत, 13 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशहित में की गई ईंधन बचत और विदेशी मुद्रा संरक्षण की अपील का असर अब आम लोगों के जीवन में भी दिखाई देने लगा है। गुजरात के सूरत शहर की महिलाओं और युवा पेशेवरों ने अपने निजी फैसलों में बड़े बदलाव किए हैं। किसी ने विदेश में होने वाली डेस्टिनेशन वेडिंग रद्द कर दी, तो किसी ने विदेश यात्रा छोड़कर भारत घूमने का फैसला किया है।

सिप्ला का चौथी तिमाही में मुनाफा 55 प्रतिशत गिरकर 555 करोड़ रुपए रहा

IANS | May 13, 2026 2:45 PM

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। फार्मा कंपनी सिप्ला ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (क्यू4) के नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 54.6 प्रतिशत घटकर 554.64 करोड़ रुपए रह गया। कंपनी के मुनाफे में यह बड़ी गिरावट इम्पेयरमेंट चार्ज के कारण आई, जबकि सालाना आधार पर कंपनी की आय में भी हल्की कमी दर्ज की गई।

सीबीएसई 12वीं बोर्ड, बीते साल के मुकाबले रिजल्ट 3.19 प्रतिशत कम, पहली बार डिजिटल मूल्यांकन

IANS | May 13, 2026 2:42 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष देशभर में छात्र- छात्राओं का कुल पास प्रतिशत 85.20 रहा। इस वर्ष का रिजल्ट यानी पास होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत पिछले वर्ष की तुलना में 3.19 प्रतिशत कम है। वर्ष 2025 में यह आंकड़ा 88.39 प्रतिशत था।

सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ने से आयात में कमी आएगी और विदेशी मुद्रा के बाहर जाने पर रोक लगेगी : एक्सपर्ट

IANS | May 13, 2026 2:31 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। सोने पर कस्टम ड्यूटी और सेस में बढ़ोतरी से आयात में कमी आएगी और विदेशी मुद्रा के बाहर जाने पर रोक लगेगी। यह जानकारी एक्सपर्ट की ओर से बुधवार को दी गई।

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों पर आशीष नेहरा के प्रभाव को स्वीकार करना होगा: संजय बांगड़

IANS | May 13, 2026 2:29 PM

अहमदाबाद, 13 मई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगड़ ने कहा है कि गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों पर हेड कोच आशीष नेहरा का प्रभाव है और इसे हमें स्वीकार करना होगा। बांगड़ ने कहा कि नेहरा को जीटी की गेंदबाजी को आईपीएल 2026 की सबसे मजबूत गेंदबाजी इकाई बनाने का श्रेय मिलना चाहिए।

सीबीएसई बोर्ड : 12वीं में 85.20 प्रतिशत छात्र पास, लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर

IANS | May 13, 2026 2:23 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए छात्रों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को इंटरमीडिएट (12वीं) बोर्ड की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। ऐसे में जो छात्र-छात्राएं बोर्ड परिणाम जारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर पोर्टल और उमंग ऐप पर भी जाकर अपना रिजल्ट चेक करने के साथ स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

पंजाब बोर्ड: 12वीं में 91.46 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल, तीन बेटियों ने हासिल किए 100 फीसदी अंक

IANS | May 13, 2026 2:05 PM

चंडीगढ़, 13 मई (आईएएनएस)। पंजाब बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) के अध्यक्ष डॉ अमरपाल सिंह ने बुधवार को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। पंजाब बोर्ड ने एक साथ तीनों स्ट्रीम- साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के नतीजे जारी कर दिए हैं। घोषित नतीजों के मुताबिक, इस वर्ष पंजाब बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 91.46 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं, जो पिछले सत्र 2024-2025 की तुलना में 0.46 फीसदी अंक के साथ थोड़ा बेहतर है। पिछले वर्ष 12वीं बोर्ड का उत्तीर्ण प्रतिशत 91 फीसदी दर्ज किया गया था।

मोहन बागान क्लब के पूर्व अध्यक्ष टूटू बोस का 78 साल की उम्र में निधन, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने जताया शोक

IANS | May 13, 2026 2:03 PM

कोलकाता, 13 मई (आईएएनएस)। मोहन बागान फुटबॉल क्लब के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय फुटबॉल के सबसे प्रभावशाली खेल प्रशासकों में से एक टूटू बोस का कोलकाता में 78 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और मोहन बागान क्लब ने शोक व्यक्त किया है।

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में भारत का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट 112 अरब डॉलर के करीब पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

IANS | May 13, 2026 1:59 PM

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कुल मर्चेंडाइज निर्यात वित्त वर्ष 2027 की अप्रैल-जून तिमाही में 111.9 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में मामूली बढ़त को दर्शाता है।