खेल से जुड़ी सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना लक्ष्य: पीएम मोदी

IANS | August 15, 2025 11:13 AM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ऐसा ईको सिस्टम विकसित करना चाहती है कि स्पोर्ट्स से जुड़े हर तरह के साधन बनाए जा सकें।

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली आजादी, उन्हें याद करना हमारी जिम्मेदारी: जेपी नड्डा

IANS | August 15, 2025 11:04 AM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने लाखों-करोड़ों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नम भाव से याद किया।

लालकिले से प्रधानमंत्री का दावा, समय से पहले तीन करोड़ 'लखपति दीदी' का लक्ष्य होगा प्राप्त

IANS | August 15, 2025 11:01 AM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए 'नारी शक्ति' का महिमा मंडन किया। उन्होंने तय लक्ष्य से पहले तीन करोड़ 'लखपति दीदी' हासिल कर लेने का दावा भी किया। इसके साथ ही उन्होंने खेती किसानी के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के बारे में देश को बताया।

लाल किले से पीएम मोदी को कंगना रनौत ने माना 'शानदार'

IANS | August 15, 2025 10:57 AM

मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस मौके पर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पीएम के भाषण को शानदार बताया।

जो पहले 'रेड कॉरिडोर' थे वह अब 'ग्रीन कॉरिडोर' हो गए हैं: पीएम मोदी

IANS | August 15, 2025 10:55 AM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया और देशवासियों को संबोधित किया। समृद्ध भारत की आवश्यकता पर बल देते हुए नक्सलवाद के खिलाफ सरकार के प्रयासों की सराहना की।

गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

IANS | August 15, 2025 10:45 AM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को लालकिले से संबोधित किया। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड गौतम गंभीर और दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी देशवासियों को बधाई दी है।

टैरिफ चिंताओं के बावजूद इस सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी 1 प्रतिशत चढ़कर हुए बंद

IANS | August 15, 2025 10:39 AM

मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस) । भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बावजूद, भारतीय बेंचमार्क सूचकांक इस सप्ताह बढ़त के साथ बंद हुए और 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ छह सप्ताह की गिरावट का सिलसिला थम गया।

अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को मिलेगी नौकरी, पीटी परीक्षा में अब100 रुपये लगेंगे शुल्क: नीतीश कुमार

IANS | August 15, 2025 10:30 AM

पटना, 15 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग जोश और जुनून के साथ इस समारोह में शामिल हो रहे हैं। पटना के गांधी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया, जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तिरंगा फहराया। नीतीश कुमार ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए जहाँ चलाई जा रही विकास योजनाओं की चर्चा की, वहीं कई घोषणाएं भी की।

देश के प्रमुख स्थलों को मिलेगा सुरक्षा कवच, लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने किया मिशन 'सुदर्शन चक्र' का ऐलान

IANS | August 15, 2025 10:11 AM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्र सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से बड़ा ऐलान किया है। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि भारत 'सुदर्शन चक्र' मिशन लॉन्च करेगा। उन्होंने कहा कि मिशन 'सुदर्शन चक्र' पावरफुल वेपन सिस्टम होगा, जो दुश्मन के हमले को ध्वस्त करेगा और साथ ही कई गुना ज्यादा दुश्मन पर हिटबैक भी करेगा।

'आंतरिक मुक्ति के बिना स्वतंत्रता अधूरी', गीता के संदेश पर आचार्य प्रशांत

IANS | August 15, 2025 10:01 AM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर दार्शनिक और लेखक आचार्य प्रशांत ने कहा कि 1947 में मिली भारत की राजनीतिक स्वतंत्रता, गीता के आह्वान—आंतरिक मुक्ति—के बिना अधूरी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सच्ची स्वतंत्रता के लिए आध्यात्मिक मुक्ति और विचारों की स्वतंत्रता, दोनों अनिवार्य हैं।