दूसरा टेस्ट: बाबर आजम के अर्धशतक के बाद भी पाकिस्तान पहली पारी में बांग्लादेश से पिछड़ी

IANS | May 17, 2026 3:13 PM

सिलहट, 17 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट गंवाने के बाद दूसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान की स्थिति कमजोर नजर आ रही है। सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के तीसरे सेशन में पाकिस्तान की पहली पारी 232 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश से 46 रन से पिछड़ गई है। बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे।

गौतम अदाणी ने बिहार में शुरू की 150 करोड़ रुपए की नेत्र चिकित्सा पहल, देशभर के लिए 500 करोड़ रुपए का संकल्प

IANS | May 17, 2026 3:02 PM

मस्तीचक (बिहार), 17 मई (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने ‘सेवा ही साधना है’ के मूलमंत्र से प्रेरित होकर रविवार को बिहार में 150 करोड़ रुपए की बड़ी नेत्र स्वास्थ्य सेवा की नींव रखी। इस पहल के जरिए ग्रामीण इलाकों में सस्ती दरों पर आंखों का इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।

पेट्रोकेमिकल कंपनी में केमिस्ट थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, एक्टिंग के जुनून ने बनाया बॉलीवुड स्टार

IANS | May 17, 2026 3:01 PM

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार किरदारों के लिए पूरी दुनिया में पहचाने जाते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी का सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा। एक समय ऐसा था जब फिल्मों में आने से पहले उन्होंने वडोदरा की एक पेट्रोकेमिकल कंपनी में केमिस्ट की नौकरी की थी। नौकरी करते हुए भी उनके दिल में अभिनय के प्रति जुनून था जो उन्हें बॉलीवुड तक ले आया। छोटे शहर से निकलकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाना नवाजुद्दीन के लिए आसान नहीं था लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

फिल्में सिर्फ समाज सुधार के लिए नहीं, मनोरंजन के लिए भी बनती हैं : सोनाक्षी सिन्हा

IANS | May 17, 2026 2:59 PM

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म 'सिस्टम' रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच प्रमोशन में व्यस्त सोनाक्षी ने सिनेमा के उद्देश्य पर बात की। अपनी स्पष्ट राय रखते हुए उन्होंने बताया कि फिल्मों का एकमात्र मकसद समाज में बदलाव लाना नहीं है। फिल्में सिर्फ समाज सुधारने के लिए नहीं, मनोरंजन के लिए भी बनती हैं।

कलंक नहीं जागरुकता का विषय है मानसिक स्वास्थ्य, जानें इससे जुड़े सात मिथक और सच

IANS | May 17, 2026 2:50 PM

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। मानसिक स्वास्थ्य आज भी हमारे समाज में सबसे ज्यादा कलंकित विषयों में से एक है। जानकारी के अभाव में लोग इसे कमजोरी समझते हैं या फिर आमतौर पर नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मिथकों को तोड़ना बेहद जरूरी है। इससे न सिर्फ कलंक कम होगा बल्कि जरूरत पड़ने पर लोग बिना झिझक मदद भी ले सकेंगे।

जनगणना-2027: गुजरात में स्व-गणना शुरू, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने खुद भरा फॉर्म

IANS | May 17, 2026 2:49 PM

गांधीनगर, 17 मई (आईएएनएस)। देशव्यापी जनगणना 2027 के तहत गुजरात में रविवार से स्व-गणना सुविधा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य में स्व-गणना की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे स्व-गणना करके इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय काम में सक्रिय रूप से भाग लें।

स्वच्छ ऊर्जा में नीदरलैंड के साथ साझेदारी से भारत को ग्लोबल ग्रीन हाइड्रोजन हब बनने में मिलेगी मदद : प्रल्हाद जोशी

IANS | May 17, 2026 2:43 PM

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने रविवार को कहा कि स्वच्छ ऊर्जा में नीदरलैंड के साथ साझेदारी से भारत को ग्लोबल ग्रीन हाइड्रोजन हब बनने में मदद मिलेगी।

सुलभ और किफायती नेत्र चिकित्सा : गौतम अदाणी ने बिहार को दी 'अदाणी अखंड ज्योति आई केयर हॉस्पिटल' की सौगात

IANS | May 17, 2026 2:37 PM

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बिहार के सारण जिले के दरियापुर प्रखंड स्थित मस्तीचक पहुंचकर राज्य के स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास को लेकर कई बड़े ऐलान किए। इस दौरान उन्होंने 'अदाणी अखंड ज्योति आई केयर हॉस्पिटल' का उद्घाटन भी किया।

ईरान ने दी सैन्य जवाब की चेतावनी, अराघची का दावा-अब अमेरिकी घरों तक पहुंच रहा युद्ध का खर्च

IANS | May 17, 2026 2:31 PM

तेहरान, 17 मई (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका के हमलों से तेहरान को भले ही नुकसान पहुंचा है, लेकिन इस लड़ाई का असर अमेरिकी जनता के पॉकेट पर भी हो रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी सीजफायर को लेकर अब तक कोई बात नहीं बन पाई है। इस बीच रूस की तरफ से यह चेतावनी जारी की गई कि अगले कुछ घंटों या दिनों में अमेरिका और इजरायल ईरान पर फिर से हमले शुरू कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अराघची भी बातचीत फेल होने पर अमेरिका के साथ सैन्य लड़ाई फिर से शुरू करने को तैयार हैं।

दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता

IANS | May 17, 2026 2:10 PM

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी की महिलाओं को आत्मनिर्भर, उद्यमी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बड़े स्तर पर कार्य कर रही है। इसी दिशा में सरकार ने महिला स्वयं सहायता समूहों और स्टार्टअप्स के लिए 10 करोड़ रुपये तक के कोलैटरल-फ्री लोन (बिना गिरवी ऋण) की व्यवस्था की है, जिसकी गारंटी स्वयं दिल्ली सरकार लेगी।