सिनेमा जगत की उम्दा कलाकार, सुपरस्टार की लाडली, जो 'बाबूजी' से मिली शिक्षा को मानती थीं जिंदगी का सार

IANS | May 16, 2026 11:43 PM

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। सिनेमा जगत में फिल्मी परिवार से आने वाले हर कलाकार को सफलता नहीं मिल पाती, लेकिन कुछ एक्टर अपनी मेहनत और प्रतिभा से अलग पहचान बना लेते हैं। ऐसी ही एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री थीं प्रीति गांगुली। दिवंगत अभिनेता अशोक कुमार की लाडली बेटी प्रीति ने फिल्मी घराने की छत्रछाया में रहते हुए भी अपनी प्रतिभा के बल पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को मिला वैश्विक समर्थन, टाटा-एएसएमएल के बीच समझौता

IANS | May 16, 2026 11:35 PM

एम्स्टर्डम, 16 मई (आईएएनएस)। भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए डच कंपनी एएसएमएल और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन की मौजूदगी में हुआ।

सूर्य के प्रकाश को स्पेस में लौटाने वाली प्रक्रिया 'अल्बीडो’, जो पृथ्वी के मौसम को करती है नियंत्रित

IANS | May 16, 2026 11:16 PM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। क्या आप जानते हैं कि पृथ्वी पर सूर्य की रोशनी कैसे काम करती है और मौसम को कैसे प्रभावित करती है? यूनाइटेड नेशंस ने अंतरराष्ट्रीय प्रकाश दिवस के अवसर पर ‘अल्बीडो’ के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह पृथ्वी के लिए क्यों महत्वपूर्ण है।

'अल्फा मेल' की अवधारणा को नहीं मानती हैं यह अभिनेत्री, बोलीं- ये पितृसत्ता का शब्द, मैं इससे सहमत नहीं

IANS | May 16, 2026 10:50 PM

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सबा आजाद ने ‘अल्फा मेल’ की अवधारणा पर सवाल उठाते हुए इसे पितृसत्ता द्वारा गढ़ा गया शब्द बताया है। उन्होंने कहा कि यह शब्द पुरानी पितृसत्तात्मक सोच को जिंदा रखने के लिए बनाया गया है। इस वजह से वह इसे नहीं मानती हैं।

आंध्र प्रदेश में तीसरे बच्चे पर 30 हजार, चौथे पर 40 हजार रुपये देगी सरकार: सीएम चंद्रबाबू नायडू

IANS | May 16, 2026 10:48 PM

अमरावती, 16 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में जनसंख्या वृद्धि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को तीसरे बच्चे के जन्म पर 30 हजार रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपये की नकद सहायता देने की घोषणा की।

एनवीएस में 62 वर्ष तक के लोगों के लिए रोजगार का अवसर: होटल सुपरिटेंडेंट पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

IANS | May 16, 2026 10:16 PM

चंडीगढ़, 16 मई (आईएएनएस)। नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस), क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ ने संयुक्त रूप से पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ में संचालित जेएनवी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संविदा आधार पर छात्रावास अधीक्षक (पुरुष और महिला) के कुल 116 पदों पर नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

मैसूर में है महादेव को प्रिय नंदी महाराज का भव्य देवालय, यहीं पर गौतम ऋषि को मिला था आशीर्वाद

IANS | May 16, 2026 10:15 PM

मैसूर, 16 मई (आईएएनएस)। देश-दुनिया में देवाधिदेव महादेव को समर्पित कई मंदिर हैं, जहां उनके वाहन नंदी महाराज उनके साथ में विराजमान रहते हैं, लेकिन कर्नाटक के मैसूर में नंदी देव को समर्पित एक अलग ही भव्य मंदिर है, जो पूरी तरह उनके नाम से जाना जाता है। चामुंडी पहाड़ी की तलहटी में स्थित यह मंदिर न सिर्फ अपनी विशाल नंदी प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहीं पर गौतम ऋषि ने तपस्या की थी और उन्हें महादेव का आशीर्वाद मिला था।

आईपीएल 2026: महज 21 साल की उम्र में रघवुंशी का रिकॉर्ड, एक ही सीजन में 5 अर्धशतक

IANS | May 16, 2026 9:43 PM

कोलकाता, 16 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। अंगकृष महज 21 साल की उम्र में एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

यूसीएमएस में सीनियर डेमोंस्ट्रेटर/सीनियर रेजिमेंट के 59 पदों पर नौकरी का मौका, इस तारीख तक करें आवेदन

IANS | May 16, 2026 9:35 PM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (यूसीएमएस) दिलशाद गार्डन, दिल्ली ने भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा अनुमोदित निवास योजना के अंतर्गत 3 वर्ष की अवधि के लिए महाविद्यालय के विभिन्न विभागों में सीनियर डेमोंस्ट्रेटर/सीनियर रेजिमेंट के कुल 59 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

बीपीएसएससी भर्ती 2026: एएसआई के 22 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होंगे आवेदन

IANS | May 16, 2026 9:10 PM

पटना, 16 मई (आईएएनएस)। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने बिहार पुलिस रेडियो (वितंतु), पटना में सहायक अवर निरीक्षक (तकनीकी) के रिक्त 22 पदों पर प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर सीधी नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।