दूसरा टेस्ट: लिटन दास का शतक, पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की पहली पारी 278 पर सिमटी

IANS | May 16, 2026 5:29 PM

सिलहट, 16 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट का आगाज शनिवार से सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। लिटन दास के शतक के बावजूद बांग्लादेश की पहली पारी 278 रन पर सिमट गई। पहले दिन के खेल की समाप्ति के समय पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए थे।

भारत अवसरों की भूमि है, जो तकनीक और मानवता दोनों से प्रेरित है: प्रधानमंत्री मोदी

IANS | May 16, 2026 5:13 PM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत को अवसरों की धरती बताते हुए कहा कि देश तकनीक और मानवता, दोनों की ताकत से आगे बढ़ रहा है।

17 मई 2010: भारतीय मुक्केबाजों ने रचा था इतिहास, इंग्लैंड को पीछे छोड़ हासिल किया था पहला स्थान

IANS | May 16, 2026 4:59 PM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। भारत में मुक्केबाजी बहुत तेजी और मजबूती से बढ़ता हुआ खेल है। पुरुष और महिला दोनों ही वर्ग में भारतीय मुक्केबाजों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी दमदार मौजूदगी पिछले एक दशक में दर्ज कराई है। ओलंपिक हो या विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेल हों या कॉमनेवल्थ गेम्स हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय मुक्केबाजों का जलवा दिखा है। मुक्केबाजी की दुनिया में भारतीयों का जलवा दिखने वाला है, इसकी झलक हमें 16 साल पहले 17 मई 2010 को मिली थी।

भारत बड़े सपने देख रहा है, युवा एआई और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में नेतृत्व करना चाहते हैं: पीएम मोदी

IANS | May 16, 2026 4:44 PM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत अब बड़े सपने देख रहा है और देश के युवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सेमीकंडक्टर जैसे उभरते क्षेत्रों में देश को आगे ले जाने की आकांक्षा रखते हैं।

तो क्या ट्रंप ने पाकिस्तान की खोल दी पोल? मध्यस्थता चाल को किया उजागर!

IANS | May 16, 2026 4:43 PM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के उस नकाब को उतार दिया है जिसके बूते वो दावा करता है कि वो सुघड़ मध्यस्थ की भूमिका पूरी ईमानदारी से निभा रहा है। एयरफोर्स वन में पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवाल पर खरी बात ट्रंप ने कही।

केआरसीएल भर्ती अलर्ट: टेक्नीशियन सहित 132 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, इन दिन वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | May 16, 2026 4:27 PM

अमरावती, 16 मई (आईएएनएस)। कोंकण रेलवे निगम लिमिटेड (केआरसीएल) ने मैकेनिकल/प्रोजेक्ट विभाग में एक वर्ष की प्रारंभिक निश्चित अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर अलग-अलग कुल 132 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। भर्ती की अवधि संतोषजनक प्रदर्शन और केआरसीएल की आवश्यकता के आधार पर 5 वर्ष तक बढ़ाई जा सकती है।

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद जानें प्रमुख शहरों में क्या है रेट

IANS | May 16, 2026 4:26 PM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। सरकार ने शुक्रवार से देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर और सीएनजी की कीमतों में 2 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं और तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) भारी नुकसान का सामना कर रही हैं। सरकार के अनुसार, तेल कंपनियों को प्रतिदिन करीब 1,000 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा था, जबकि लंबे समय से ईंधन की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी।

अमेरिका-ईरान तनाव के चलते इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में आई 8 प्रतिशत तक की उछाल

IANS | May 16, 2026 4:12 PM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते इस सप्ताह वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। शुक्रवार को कारोबार के अंत में प्रमुख बेंचमार्क क्रूड कॉन्ट्रैक्ट 3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए।

पीएम मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय से की बात, सूरीनामी-हिंदुस्तानी समुदाय के गहरे संबंधों को किया याद

IANS | May 16, 2026 4:11 PM

द हेग, 16 मई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के दौरे पर भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। लोगों ने पूरे जोश के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय समुदाय को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका पर जोर दिया।

आईआईएम-विशाखापत्तनम में इन पदों के लिए निकली भर्ती, इस तारीख तक भरें फॉर्म

IANS | May 16, 2026 3:54 PM

अमरावती, 16 मई (आईएएनएस)। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), विशाखापत्तनम ने संविदा के आधार पर उत्कृष्टता केंद्र उद्यमिता कौशल और नीति (सीईईएसपी) में कर्मचारियों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आईआईएम की ओर से जारी पदों में मैनेजर का 1 और रिसर्च एसोसिएट के 2 पद शामिल हैं।