मधुबाला और किशोर कुमार की प्रेम कहानी के पीछे थीं आशा भोसले, श्रेया घोषाल ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

IANS | May 16, 2026 2:29 PM

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में पुराने दौर के गाने, कलाकार और उनकी कहानियां आज भी लोगों को काफी पसंद आती हैं। ऐसे ही कई यादगार किस्सों को लेकर रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' का आने वाला एपिसोड बेहद खास होने वाला है। इस एपिसोड में दिग्गज गायिका आशा भोसले को याद किया जाएगा। इसी दौरान गायिका श्रेया घोषाल ने एक ऐसा किस्सा साझा किया, जिसने सभी का ध्यान खींचा।

नाल्को भर्ती 2026: ऑपरेटर सहित 268 पदों पर वैकेंसी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

IANS | May 16, 2026 2:28 PM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, नाल्को ने दामनजोड़ी स्थित एम एंड आर कॉम्प्लेक्स में गैर-कार्यकारी कर्मियों की भर्ती के लिए अलग-अलग कुल 268 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

'हमें ट्रेनिंग की रुकावटों को तोड़ना होगा', हिमाचल की पहाड़ियों से भारत की रिकॉर्ड बुक तक सावन बरवाल का 'मैराथन' सफर

IANS | May 16, 2026 2:26 PM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। भारत में लंबी दूरी की दौड़ को अक्सर क्रिकेट और दूसरे लोकप्रिय खेलों जितना महत्व और पहचान नहीं मिल पाती है। हालांकि, सावन बरवाल ने साबित किया कि मेहनत और लगातार अभ्यास से अलग पहचान बनाई जा सकती है। देश के सबसे होनहार मैराथन रनर में से एक बनने का रास्ता भीड़-भाड़ वाले एरीना से दूर, हिमाचल प्रदेश के जोगिंदर नगर की शांत पहाड़ियों से शुरू हुआ, जहां धैर्य सिर्फ ट्रेनिंग कैंप में ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में भी बनता है।

नीदरलैंड में पीएम मोदी: प्रवासी भारतीयों से बोले 'आपकी कहानी आस्था और संघर्षों के बीच प्रगति की कहानी'

IANS | May 16, 2026 2:26 PM

हेग, 16 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीदरलैंड की यात्रा पर हैं। उन्होंने 'द हेग' में भारतीय समुदाय की ओर से अपने सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनकी देन का उल्लेख किया।

इराक के नए पीएम बने अली फलीह कदीम अल-जैदी, पीएम मोदी ने दी बधाई

IANS | May 16, 2026 2:04 PM

नई दिल्ली/तेहरान, 16 मई (आईएएनएस)। अली फलीह कदीम अल-जैदी इराक के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं। भारत के प्रधानमंत्री ने इराक के नए पीएम को बधाई देते हुए दोनों देशों की साझा तरक्की और खुशहाली के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद जताई। इसके साथ ही अल-जैदी इराक के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गए हैं।

'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर चर्चाओं पर टिप्स ने जारी किया बयान, 'हमारी फिल्म पूरी तरह ओरिजिनल है'

IANS | May 16, 2026 1:47 PM

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड में कई बार फिल्मों की कहानी, गाने या कॉपीराइट को लेकर निर्माता कंपनियों के बीच टकराव देखने को मिलता है। इन दिनों अभिनेता वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' भी चर्चा में बनी हुई है।

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खान को दो साल की सजा

IANS | May 16, 2026 1:46 PM

रामपुर, 16 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर की एमपी-एमएलए अदालत ने दोषी करार देते हुए दो साल के की सजा सुनाई है। विशेष मजिस्ट्रेट शोभित बंसल की अदालत ने शनिवार को सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुनाया।

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान: बुरी तरह चोटिल हुए हसन अली, स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा मैदान से बाहर

IANS | May 16, 2026 1:32 PM

सिलहट, 16 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच के पहले दिन पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली गेंदबाजी करते हुए बुरी तरह चोटिल हो गए। हसन को स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया।

‘आईएनएसवी कौण्डिन्य का सफर’: भारत-ओमान ने यूएन में दिखाई प्राचीन व्यापार मार्गों पर साझा समुद्री विरासत

IANS | May 16, 2026 1:32 PM

न्यूयॉर्क, 16 मई (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारतीय दूतावास ने ओमान के साथ मिलकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका नाम 'प्राचीन व्यापार रूट्स: आईएनएसवी कौण्डिन्य का सफर" था। इस कार्यक्रम में कई स्थायी प्रतिनिधि और डिप्लोमैटिक कॉर्प्स के सदस्य शामिल हुए।

'जिंदगी कभी सीधी नहीं चलती', मुश्किल दौर को लेकर आयुष्मान खुराना और रकुलप्रीत सिंह ने साझा की अपनी राय

IANS | May 16, 2026 1:30 PM

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों से जुड़ी छोटी-सी खबर भी चर्चा का विषय बन जाती है। हाल ही में 90 के दशक के मशहूर अभिनेता राहुल रॉय को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें सामने आईं। कुछ लोगों ने उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता जताई। हालांकि बाद में राहुल रॉय ने खुद इन खबरों को गलत बताया और कहा कि वह पूरी तरह ठीक हैं। इसी मुद्दे पर अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने आईएएनएस संग बातचीत में जिंदगी के उतार-चढ़ाव को लेकर अपनी राय साझा की।