पीएम मोदी की यात्रा से सेमीकंडक्टर, टेक्नोलॉजी और ग्रीन एनर्जी पर बढ़ेगा भारत-नीदरलैंड सहयोग : राजदूत कुमार तुहिन

IANS | May 15, 2026 11:25 PM

नई द‍िल्‍ली, 15 मई (आईएएनएस)। नीदरलैंड में भारत के राजदूत कुमार तुहिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्‍होंने कहा क‍ि नीदरलैंड में नई सरकार बनने के बाद पहली उच्च-स्तरीय बातचीत है। हमें उम्मीद है कि इस स्तर पर दोनों देशों के नेता अलग-अलग क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। अब तक के अच्छे काम को आगे बढ़ाएंगे और रिश्तों को और मजबूत करने के लिए नई दिशा देंगे।

स्मित पटेल: भारत को अंडर-19 विश्व कप 2012 का दिलाया खिताब, अब यूएसए टीम का हिस्सा है धाकड़ बल्लेबाज

IANS | May 15, 2026 11:16 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। क्रिकेट भारत का सबसे लोकप्रिय खेल है। देश में क्रिकेट खेलने वाला हर खिलाड़ी एक न एक दिन भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनना चाहता है। हर खिलाड़ी का भारतीय टीम की तरफ से खेलने का सपना पूरा नहीं होता, इसलिए खिलाड़ी एसोसिएट देशों का रुख कर लेते हैं। स्मित पटेल भी एक ऐसे ही भारतीय खिलाड़ी हैं जो मौजूदा समय में अमेरिकी क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं।

आईपीएल 2026: सीजन के पहले मैच में सैमसन, गायकवाड़ और उर्विल का विकेट लेने वाले आकाश के नोट पर क्या लिखा था?

IANS | May 15, 2026 10:43 PM

लखनऊ, 15 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए आकाश महाराज सिंह ने अपना पहला मैच खेला। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपने पहले मैच में ही प्रभावी गेंदबाजी की और 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। विकेट लेने का जश्न मनाते हुए आकाश को पॉकेट से पर्चा निकालते हुए देखा गया।

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की खबर निराधार, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- पाबंदियां लगाने का सवाल ही नहीं

IANS | May 15, 2026 10:42 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। सूत्रों के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि केंद्र सरकार विदेशी यात्रा पर टैक्स, सेस या सरचार्ज लगाने पर विचार कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया कि इस प्रस्ताव पर उच्च स्तर पर चर्चा चल रही है। हालांकि, अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

राष्ट्रीय डेंगू दिवस: छोटे मच्छरों से सेहत को बड़ा खतरा, जानें क्या करें क्या नहीं

IANS | May 15, 2026 10:27 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। डेंगू के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य के साथ हर साल 16 मई को ‘राष्ट्रीय डेंगू दिवस’ मनाया जाता है। इस साल की थीम “डेंगू नियंत्रण के लिए सामुदायिक भागीदारी: जांचें, साफ करें और ढकें” है। इस दिन को लेकर पूरे देश में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि लोग डेंगू से बचाव के उपाय अपनाएं और इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

स्वाद और सेहत का संगम 'शहतूत', फल ही नहीं, पत्तियां भी पोषक तत्वों का खजाना

IANS | May 15, 2026 10:22 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। प्रकृति ने ऐसे कई फल-फूल दिए हैं, जो स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं। ऐसा ही गर्मियों में मिलने वाला फल है शहतूत, जो न सिर्फ स्वादिष्ट, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसका वैज्ञानिक नाम मोरस इंडिका है।

आईपीएल 2026: एलएसजी और सीएसके के खिलाड़ियों ने क्यों बांधी काली पट्टी?

IANS | May 15, 2026 10:17 PM

लखनऊ, 15 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में शुक्रवार की शाम इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैच अधिकारियों के साथ एक मिनट का मौन रखा। इस दौरान दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की बांह पर काली पट्टी बंधी हुई थी।

आईपीएल 2026: सीजन में एक भी मैच खेलने को नहीं मिला, स्वदेश लौटा युवा ऑलराउंडर

IANS | May 15, 2026 9:46 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में कई खिलाड़ी अपने दमदार प्रदर्शन से काफी चर्चा बटोर रहे हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्हें सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रवींद्र का नाम ऐसे ही खिलाड़ियों में शामिल है। रवींद्र आईपीएल 2026 को बीच छोड़कर स्वदेश लौट गए हैं।

भोजशाला फैसले पर ओवैसी ने उठाए सवाल, कहा- 'पूजा स्थल अधिनियम मजाक बना दिया गया है'

IANS | May 15, 2026 9:43 PM

हैदराबाद, 15 मई (आईएएनएस)। धार भोजशाला मामले में आए फैसले पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। अदालत ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों व कानूनी पहलुओं को नजरअंदाज किया है।

आईपीएल 2026: कार्तिक शर्मा का अर्धशतक, सीएसके ने एलएसजी को दिया 188 रन का लक्ष्य

IANS | May 15, 2026 9:38 PM

लखनऊ, 15 मई (आईएएनएस)। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा के अर्धशतक की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए हैं।