आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में गिल से आगे निकले मार्श, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

IANS | May 16, 2026 8:16 AM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 59वें मैच में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 7 विकेट से हराया। एलएसजी की इस जीत के नायक मिचेल मार्श रहे, जिन्होंने सिर्फ 38 गेंदों का सामना करते हुए 90 रनों की दमदार पारी खेली।

ट्रंप और जिनपिंग के बीच ताइवान, साइबर सुरक्षा, व्यापार और एआई पर हुई 'ऐतिहासिक' चर्चा

IANS | May 16, 2026 8:01 AM

वाशिंगटन, 16 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनकी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ कई अहम मुद्दों पर लंबी बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने ताइवान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ईरान, व्यापार, साइबर ऑपरेशन्स और परमाणु हथियारों में कमी जैसे विषयों पर चर्चा की। ट्रंप ने इस बातचीत को “ऐतिहासिक” बताया और कहा कि इससे दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनाव कुछ कम हो सकता है।

नीदरलैंड में पीएम मोदी का भारतीय प्रवासियों ने किया स्वागत, द हेग में गूंजे भोजपुरी गीत और 'हर-हर मोदी' के नारे

IANS | May 16, 2026 7:50 AM

द हेग, 16 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीदरलैंड दौरे के दौरान द हेग में भारतीय प्रवासी समुदाय और स्थानीय कलाकारों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भोजपुरी गीत गाकर और नारे लगाकर अपना उत्साह व्यक्त किया।

आईपीएल : हार से अंक तालिका में एक पायदान नीचे खिसकी सीएसके, आरआर को हुआ फायदा

IANS | May 16, 2026 7:25 AM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही सीएसके को अंक तालिका में एक पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है।

ड्रोन भविष्य के युद्ध की दिशा तय करेंगे, समय के साथ चलना जरूरी : अमेरिकी सेना

IANS | May 16, 2026 7:19 AM

वाशिंगटन, 16 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी सेना ने लॉमेकर्स को बताया है कि ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और बिना इंसानी नियंत्रण वाले सिस्टम आधुनिक युद्ध का तरीका तेजी से बदल रहे हैं। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेन युद्ध से यह साफ हो गया है कि आने वाले समय में लड़ाइयों में सस्ते, बड़ी संख्या में इस्तेमाल किए जा सकने वाले और मानव रहित हथियारों की सबसे बड़ी भूमिका होगी।

शतक से चूकने के बावजूद एलएसजी की जीत से खुश नजर आए मिशेल मार्श, कहा- जीतकर अच्छा लगा

IANS | May 15, 2026 11:58 PM

लखनऊ, 15 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में शुक्रवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेले गए मुकाबले में मिशेल मार्श ने अपनी विस्फोटक पारी से एलएसजी को 7 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मार्श को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

कवि मंगलेश डबराल की रचनाओं में सामाजिक अन्याय और पाखंड के खिलाफ उठती थी आवाज

IANS | May 15, 2026 11:40 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। आधुनिक हिंदी कविता के प्रमुख हस्ताक्षर, कवि, गद्यकार और वरिष्ठ पत्रकार मंगलेश डबराल हिंदी साहित्य जगत का एक ऐसा नाम है, जिनकी कविताएं पाठक को एक अलग अपनी दुनिया में ले जाती हैं, जो उसे अपनी ही लगती है। सरल, सौम्य और विनम्र व्यक्तित्व वाले कलमकार ने अपनी कविताओं में इंसानी संवेदनाओं को गहराई से उकेरा।

विक्की कौशल : इंजीनियरिंग से अभिनय की दुनिया में रखा कदम, 'मसान' से 'छावा' तक शानदार सफर

IANS | May 15, 2026 11:37 PM

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। मुंबई के चेंबूर में जन्मे विक्की कौशल आज हिंदी सिनेमा के सबसे सशक्त और संवेदनशील अभिनेताओं में शुमार हैं। इंजीनियरिंग छोड़कर अभिनय की राह चुनने वाले इस साधारण पंजाबी लड़के ने ‘मसान’, ‘उरी’, 'सरदार उधम' और 'छावा' जैसी फिल्मों से न केवल अपने अभिनय का लोहा मनवाया, बल्कि मेहनत और सच्चाई की मिसाल भी पेश की।

ब्रिक्स बैठक में गूंजा यूएई-ईरान विवाद, हमलों को सही ठहराने की ईरान की कोश‍िश पर यूएई ने दी चेतावनी

IANS | May 15, 2026 11:31 PM

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। भारत में आयोजित ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में यूएई के राज्य मंत्री खलीफा शाहीन अल मरार ने ईरान का खुलकर व‍िरोध क‍िया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यूएई, ईरान की ओर से लगाए गए आरोपों और उन हमलों को सही ठहराने की कोशिशों को पूरी तरह खारिज करता है, जो यूएई और क्षेत्र के अन्य देशों पर किए गए। उन्होंने कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून और अच्छे पड़ोसी संबंधों के सिद्धांतों का खुला उल्लंघन है।

आईपीएल 2026: सीएसके के प्लेऑफ खेलने की उम्मीदों पर एलएसजी ने लगाया ग्रहण, इकाना में 7 विकेट से हराया

IANS | May 15, 2026 11:31 PM

लखनऊ, 15 मई (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के आईपीएल 2026 के प्लेऑफ खेलने की संभावना पर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने ग्रहण लगा दिया है। शुक्रवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एलएसजी ने सीएसके को 7 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही सीएसके का पिछले 3 मैचों की लगातार जीत का क्रम टूट गया और प्लेऑफ की संभावना भी शायद बेहद कम हो गई है।