खाद से लेकर खाद्य पदार्थों तक की कीमतों में तेजी, कारोबारियों और ग्राहकों की सरकार से महंगाई कम करने की अपील
पिंपरी-चिंचवड़, 25 अगस्त (आईएएनएस)। खाद से लेकर खाद्य पदार्थों तक की कीमतों में तेजी आ गई है। प्याज और चीनी के दाम बढ़ गए हैं, जिससे घरों के बजट पर दबाव बढ़ गया है। इस पर कारोबारियों, खरीदारों समेत किसानों ने सरकार से महंगाई कम करने की अपील की है।