नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, नाल्को ने दामनजोड़ी स्थित एम एंड आर कॉम्प्लेक्स में गैर-कार्यकारी कर्मियों की भर्ती के लिए अलग-अलग कुल 268 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
नाल्को की ओर से जारी 268 पदों में ऑपरेटर (एचईएमएम) श्रेणी-III के 6, माइनिंग मेट श्रेणी-III के 21, जूनियर फोरमैन (खान) के 8, जूनियर फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) के 3, सुपरिटेंडेंट (जेओटी)-ऑपरेटर के 55, ऑपरेटर श्रेणी-III के 54, सुपरिटेंडेंट (जेओटी)-फिटर के 12, टेक्नीशियन (फिटर) श्रेणी-III के 13, सुपरिटेंडेंट (जेओटी)-इलेक्ट्रिकल के 35, टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) श्रेणी-III के 35, सुपरिटेंडेंट (जेओटी)-प्रयोगशाला के 6, सुपरिटेंडेंट (जेओटी)-इंस्ट्रूमेंटेशन/इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के 10, और टेक्नीशियन (इंस्ट्रूमेंटेशन/इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक) श्रेणी-III के 10 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 21 मई के सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी और आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/यूनिवर्सिटी/बोर्ड से संबंधित पद अनुसार 10वीं के साथ आईटीआई, डिप्लोमा, या ग्रेजुएशन की डिग्री का होना अनिवार्य है। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी आवश्यक है।
आवेदकों की अधिकतम आयु पग अनुसार 27 से 40 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन 100 अंकों के लिए आयोजित होने वाली कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी), ट्रेड टेस्ट, शॉर्टलिस्टिंग, मेडिकल फिटनेस, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड 12,000 से 15,500 रुपए के बीच प्रति माह दिए जाएंगे। इसके बाद नियमित आधार पर भर्ती हुए उम्मीदवारों की सैलरी पोस्ट के अनुसार 29,500 से 1,15,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय आवेदकों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य (यूआर)/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले नाल्को की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंटआउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
--आईएएनएस
डीके/पीएम