आईएसआईएस के टॉप कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी का हुआ अंत, ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी फोर्स ने की कार्रवाई

IANS | May 16, 2026 1:22 PM

वाशिंगटन, 16 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अबू-बिलाल अल-मिनुकी अमेरिकी और नाइजीरियाई सेनाओं के संयुक्त अभियान में मारा गया है। अबू-बिलाल अल-मिनुकी को दुनिया भर में आईएसआईएस का सेकंड-इन-कमांड बताया जाता है।

इस हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी में आई 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और वैश्विक तनाव से निवेशकों में चिंता

IANS | May 16, 2026 1:08 PM

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में एक और सप्ताह भारी गिरावट दर्ज की गई और प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए।

सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर बढ़ाया टैक्स, डीजल और एटीएफ पर घटाई ड्यूटी

IANS | May 16, 2026 12:37 PM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों पर निर्यात टैक्स में बदलाव किया है। सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर 3 रुपए प्रति लीटर का विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) लगाया है, जबकि डीजल पर शुल्क घटाकर 16.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया है। यह नया आदेश शनिवार से लागू होगा।

पाकिस्तान के लोगों पर और बढ़ेगा टैक्स का बोझ, आईएमएफ ने 1.73 लाख करोड़ रुपए तय किया लेवी टारगेट

IANS | May 16, 2026 12:20 PM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के आम नागरिकों पर टैक्स का बोझ और अधिक बढ़ने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए पेट्रोलियम लेवी का टारगेट 1 लाख 73 हजार करोड़ रुपए तय किया है। यह मौजूदा बजट लक्ष्य से 25 हजार 900 करोड़ रुपए अधिक है।

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस : 140/90 से ऊपर बीपी होती है खतरे की घंटी, प्रदूषण भी बढ़ाते हैं ब्लड प्रेशर, हार्टअटैक और स्ट्रोक का खतरा

IANS | May 16, 2026 11:32 AM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। आज जब हम 17 मई 2026 को 21वां विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मना रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर साल भारत में करीब 11 लाख लोग सिर्फ इसलिए अपनी जान गंवा देते हैं क्योंकि उनके खून का दबाव नसों में हद से ज्यादा होता है। यह सिर्फ एक बीमारी नहीं बल्कि हमारे दौर की सबसे बड़ी 'सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति' बन चुकी है।

सोने का दाम एक हफ्ते में 8 हजार रुपए से अधिक बढ़ा, चांदी 2.68 लाख रुपए के पार

IANS | May 16, 2026 11:24 AM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। सोने का दाम 8,100 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमतों में 12,900 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है।

वीआईपी टूर पर सीएसए हेडक्वार्टर पहुंचा नासा का 'खिलौना', देखें जीरो ग्रैविटी इंडिकेटर 'राइज' का शेड्यूल

IANS | May 16, 2026 11:20 AM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। नासा के आर्टेमिस II मिशन का जीरो-ग्रेविटी इंडिकेटर और आधिकारिक मैस्कॉट 'राइज' अब कनेडियन स्पेस एजेंसी (सीएसए) के मुख्यालय पहुंच चुका है। सीएसए ने सोशल मीडिया पर खास वीडियो पोस्ट कर 'राइज' का शेड्यूल भी बताया।

भारत-अमेरिका के संबंधों में नए प्रेशर पॉइंट्स, पूर्व राजदूत ने टैरिफ, वीजा कटौती समेत अन्य चुनौतियां गिनाईं

IANS | May 16, 2026 11:16 AM

वाशिंगटन, 16 मई (आईएएनएस)। भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत रिचर्ड वर्मा ने चेतावनी दी है कि टैरिफ, स्टूडेंट वीजा में कमी और क्लीन एनर्जी में सहयोग में कमी जैसे मुद्दों की वजह से अमेरिका-भारत संबंध मुश्किल दौर में जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने भारत को इस सदी में अमेरिका की “सबसे महत्वपूर्ण साझेदारियों” में से एक बताया।

हेमा मालिनी की सेहत का राज है 'योगासन', बोलीं- मैं हर रोज करती हूं योगाभ्यास, ये मेरी जीवनशैली का हिस्सा

IANS | May 16, 2026 11:14 AM

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस (21 जून) नजदीक आ रहा है, इसी बीच भारत सरकार का आयुष मंत्रालय योग को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। मंत्रालय लोगों को कई योगासनों की जानकारी, उनके लाभ और सही तरीके बताते हुए योग को अपनाने के लिए प्रोत्साहित भी कर रहा है। इसी क्रम में अभिनेत्री और मथुरा लोकसभा सांसद हेमा मालिनी का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

ट्रंप-शी समिट में प्रतीकात्मक और रणनीतिक संदेश तो मिले लेकिन ठोस परिणाम नहीं निकला: विशेषज्ञ

IANS | May 16, 2026 11:11 AM

वाशिंगटन, 16 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीन दिवसीय चीन दौरा पूरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (सीएफआर) के चीन के जाने-माने विशेषज्ञों का मानना है कि राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई हाई-प्रोफाइल बैठक ने प्रतीकात्मक और रणनीतिक संदेश तो जरूर दिए, लेकिन इससे कोई ठोस उपलब्धि हासिल नहीं हुई।