ईंधन कीमत बढ़ने के बाद भी तेल कंपनियों को रोजाना 750 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है: शीर्ष अधिकारी

IANS | May 18, 2026 6:13 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने सोमवार को कहा कि सरकारी तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) हालिया ईंधन मूल्य वृद्धि के बावजूद अब भी भारी वित्तीय दबाव का सामना कर रही हैं, और कंपनियों को अभी भी प्रतिदिन करीब 750 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है।

भारत और नॉर्वे की ग्रीन रणनीतिक साझेदारी पूरे विश्व के लिए लाभदायक होगी : पीएम मोदी

IANS | May 18, 2026 6:04 PM

ओस्लो, 18 मई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे की यात्रा पर हैं। नॉर्वे में भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे से मुलाकात की और द्विपक्षीय बैठक में शामिल हुए। बैठक में शामिल होने के बाद दोनों देशों के नेताओं ने अपना संबोधन दिया।

फेम इंडिया सर्वे में 100 डीएम ‘बेस्ट परफॉर्मिंग’ अधिकारियों में शामिल, 25 को मिलेगी विशेष जगह

IANS | May 18, 2026 5:55 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। फेमस मैगजीन 'फेम इंडिया' ने अपने सर्वेक्षण निष्कर्षों में देशभर के 100 जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) को “उत्कृष्ट और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले” प्रशासनिक अधिकारियों के रूप में सूचीबद्ध किया है। साथ ही, इनमें से 25 सबसे विशिष्ट अधिकारियों को अपनी आगामी 2026 संस्करण की विशेष सूची में शामिल करने की तैयारी कर रही है।

दूसरा टेस्ट: मुशफिकुर रहीम का शतक, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 437 रन का टारगेट

IANS | May 18, 2026 5:17 PM

सिलहट, 18 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए 437 रन का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 2 ओवरों का सामना किया, जिसमें खाता नहीं खुल सका।

दलाई लामा से मुलाकात कर भावुक हुईं भूमि पेडनेकर, बोलीं- 'लौटते वक्त आंखों से बहने लगे आंसू'

IANS | May 18, 2026 5:08 PM

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। भूमि पेडनेकर इन दिनों सिर्फ अपनी फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक अनुभवों को लेकर भी चर्चा में हैं। इस बीच, वह हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंचीं, जहां उन्होंने तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से मुलाकात की। यह मुलाकात भूमि के लिए बेहद खास रही। उन्होंने इस अनुभव को अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया।

आगामी निफ्टी बदलाव में बीएसई को मिल सकती है जगह, विप्रो के बाहर होने की संभावना: रिपोर्ट

IANS | May 18, 2026 4:57 PM

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। एक रिपोर्ट के अनुसार, आगामी निफ्टी रीबैलेंसिंग में बीएसई लिमिटेड को निफ्टी 50 इंडेक्स में शामिल किया जा सकता है, जबकि आईटी कंपनी विप्रो लिमिटेड के बाहर होने की संभावना है।

राजस्थान: जुझारजी महाराज की मूर्ति खंडित करने पर लोगों का फूटा आक्रोश, पुलिस कर रही जांच

IANS | May 18, 2026 4:56 PM

जयपुर, 18 मई (आईएएनएस)। राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के पुर रोड स्थित प्रतापनगर स्कूल परिसर में स्थापित 100 वर्ष प्राचीन जुझार जी महाराज की मूर्ति को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने का एक निंदनीय मामला सोमवार को सामने आया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में भारी रोष और असंतोष फैल गया। पवित्र देवस्थान पर हुई इस तोड़फोड़ की खबर से स्थानीय निवासियों सहित विभिन्न सामाजिक और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है।

रियलमी 16टी 5जी ने भारत में कंटेंट क्रिएटर्स के लिए सेगमेंट का अग्रणी 50 मेगापिक्सल सोनी एआई कैमरा पेश किया

IANS | May 18, 2026 4:51 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। स्मार्टफोन में कैमरा अब सिर्फ एक फीचर नहीं रह गया है। भारत में बढ़ते उपभोक्ताओं के लिए, यह स्मार्टफोन खरीदने का मुख्य कारण बन गया है। कैमरा क्वालिटी भारतीय स्मार्टफोन खरीदारों के बीच खरीदारी के प्रमुख मानदंडों में से एक बन गई है और मार्केट रिसर्च फ्यूचर की एक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 80 प्रतिशत उपयोगकर्ता रोजाना सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं, ऐसे में बेहतरीन कैमरा क्वालिटी वाला स्मार्टफोन होना जरूरी हो गया है।

पोषक तत्वों से भरपूर 'कटहल', सेहत के साथ-साथ स्वाद का भी साथी

IANS | May 18, 2026 4:41 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। प्रकृति ने पोषक तत्वों से भरपूर ऐसी कई फल-फूल व सब्जियां दी हैं, जो स्वाद में लाजवाब होने के साथ ही सेहत के लिए अनगिनत फायदों से भरे होते हैं। आयुर्वेद फाइबर, विटामिन सी समेत अन्य औषधीय गुणों से भरपूर कटहल के सेवन की सलाह देता है।

पेट में जलन और एसिडिटी से हैं परेशान? रसोई में मौजूद ये मसाले दे सकते हैं राहत

IANS | May 18, 2026 4:37 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। देर रात तक जागना, समय पर खाना न खाना और घंटों बैठकर काम करना अब लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। यही वजह है कि एसिडिटी, पेट में जलन, खट्टी डकारें, गैस और अपच जैसी परेशानियां अब हर उम्र के लोगों में आम हो गई हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, जब पेट में बनने वाला एसिड भोजन नली की तरफ लौटने लगता है, तो उसे एसिड रिफ्लक्स कहा जाता है। इससे सीने में जलन और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं। इससे राहत पाने के लिए भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाले कई मसाले मौजूद है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।