एआई-आधारित साइबर सुरक्षा, खतरे में बाजार की विश्वसनीयता से बड़ा जोखिम: सेबी प्रमुख

IANS | May 18, 2026 3:12 PM

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। सेबी यानी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (एसईबीआई) के चेयरमैन तुहिन कांता पांडे ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित साइबर सुरक्षा खतरे भारत के वित्तीय बाजारों के सामने सबसे बड़े जोखिमों में से एक बनकर उभर रहे हैं। उन्होंने बाजार व्यवस्था में इस्तेमाल होने वाले सॉफ्टवेयर सिस्टम की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आक्रामक कदम उठाने की जरूरत बताई।

चौथी तिमाही में घाटे के बाद एयर कूलर निर्माता कंपनी सिम्फनी के शेयर 15 महीने के निचले स्तर पर

IANS | May 18, 2026 3:09 PM

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। सिम्फनी लिमिटेड द्वारा वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में घाटा दर्ज किए जाने के बाद सोमवार को कंपनी के शेयर में करीब 8 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। यह फरवरी 2025 के बाद शेयरों में एक दिन में आई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट थी।

यूपी पुलिस ने नौ वर्षों में 289 दुर्दांत अपराधियों को मुठभेड़ में किया ढेर, 34,253 गिरफ्तार

IANS | May 18, 2026 2:53 PM

लखनऊ, 18 मई (आईएएनएस)। योगी सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश में पिछले नौ वर्षों में अपराध और अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 289 दुर्दांत अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर किया है। इस दौरान पुलिस ने कुल 17,043 मुठभेड़ की कार्रवाइयां की, जिनमें 34,253 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

एचसीएल में नौकरी का सुनहरा मौका: मैनेजर समेत 70 पदों पर होगी भर्ती, जानें सैलरी और आवेदन डिटेल

IANS | May 18, 2026 2:42 PM

कोलकाता, 18 मई (आईएएनएस)। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) ने मैनेजर समेत विभिन्न कैडर में कुल 70 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एआरसी कंपनियां भारत की वित्तीय व्यवस्था को मजबूत बना रही हैं: डीएफएस सचिव

IANS | May 18, 2026 2:41 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। भारत की वित्तीय व्यवस्था एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनियों (एआरसी) की बढ़ती भूमिका के कारण पहले से अधिक मजबूत और स्थिर हुई है। यह बात वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव एम नागराजू ने सोमवार को कही।

सुवेंदु कैबिनेट का बड़ा फैसला : सातवें वेतन आयोग को मंजूरी, महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, अन्नपूर्णा भंडार योजना भी लागू

IANS | May 18, 2026 2:23 PM

कोलकाता, 18 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की कैबनेट ने सोमवार को हुई अपनी दूसरी बैठक में राज्य सरकारी कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग को लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

पीएम मोदी की अपील के बाद देशभर में भाजपा-एनडीए नेताओं ने अपनाए ई-वाहन, साइकिल और मेट्रो

IANS | May 18, 2026 2:18 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील के बाद देशभर में भाजपा और एनडीए के नेताओं ने सार्वजनिक व पर्यावरण-अनुकूल परिवहन साधनों का उपयोग करना शुरू कर दिया है। सोमवार को कई नेताओं ने इलेक्ट्रिक वाहन, साइकिल और मेट्रो से सफर कर प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन किया।

सूर्या स्टारर 'करुप्पु' की सफलता से गदगद आरजे बालाजी, दर्शकों व थिएटर मालिकों से की खास अपील

IANS | May 18, 2026 2:17 PM

चेन्नई, 18 मई (आईएएनएस)। सिनेमाघरों में 14 मई को रिलीज हुई एक्टर सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस बीच बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म के निर्देशक आरजे बालाजी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दर्शकों और थिएटर स्टाफ से खास अपील की है।

आर्थिक तंगी, सुविधाओं का अभाव, लेकिन कुछ कर गुजरने की जिद ने रोनाल्डो को बनाया 'फुटबॉल का जादूगर'

IANS | May 18, 2026 2:03 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। कहते हैं कि किसी चीज की सही अहमियत उसी इंसान को पता होती है, जिसने वर्षों से उसके लिए इंतजार किया हो। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। रोनाल्डो का बचपन गरीबी में गुजरा। एक समय ऐसा भी था, जब रोनाल्डो के घर में खाने तक के पैसे नहीं थे। मां दूसरों के घर में काम करती थी। हालांकि, रोनाल्डो हालातों के आगे झुके नहीं, बल्कि इनसे लड़ने का फैसला किया।

भारत के होटल निवेश में जबरदस्त उछाल, 2025 में हुई करीब 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी: रिपोर्ट

IANS | May 18, 2026 2:03 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में वर्ष 2025 के दौरान शानदार तेजी देखने को मिली, जिसमें 28 सौदों के जरिए होटल निवेश करीब 56.7 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 67 प्रतिशत अधिक रहा।