आरआरबी भर्ती 2026: तकनीशियन के 6,565 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन शुरू होंगे आवेदन

IANS | May 18, 2026 1:49 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने तकनीशियन के विभिन्न 6,565 पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी करने पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

भारत में एक्टर्स को अपने ही लोग बुरी तरह ट्रोल करते हैं, यह शर्मनाक है : अमीषा पटेल

IANS | May 18, 2026 1:45 PM

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री अमीषा पटेल एक्टिंग के साथ ही कई मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखती नजर आती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों के ट्रोलिंग कल्चर पर तीखा हमला बोला। अमीषा का कहना है कि भारत में एक्टर्स को अपने ही लोग हॉलीवुड सितारों से ज्यादा बुरी तरह ट्रोल करते हैं, जो बेहद दुखद और शर्मनाक है।

के. राजन के निधन पर तमिलनाडु के सीएम विजय ने जताया दुख, बोले- 'उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा तमिल सिनेमा'

IANS | May 18, 2026 1:43 PM

चेन्नई, 18 मई (आईएएनएस)। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के वरिष्ठ निर्माता, निर्देशक, अभिनेता और फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर के. राजन का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर के बाद से फिल्म इंडस्ट्री से शोक की लहर है। इसी बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने उनके निधन पर दुख जताते हुए एक शोक संदेश जारी किया है।

मंडे मेट्रो: ऊर्जा-बचत के लिए दिल्ली में नई पहल शुरू, सार्वजनिक वाहनों से दफ्तर पहुंचे अधिकारी, जनता ने की सराहा

IANS | May 18, 2026 1:30 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा-बचत की अपील पर दिल्ली सरकार ने 'मंडे मेट्रो' अभियान शुरू किया है। इसके तहत दिल्ली के तमाम अधिकारी मेट्रो से सफर करके कार्यालय पहुंच रहे हैं। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी सरकार की इस पहल की जमकर प्रशंसा की है।

'मनगढ़ंत खबरें बंद करें’... मौनी रॉय से तलाक की खबरों के बीच सूरज नांबियार ने तोड़ी चुप्पी

IANS | May 18, 2026 1:20 PM

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री मौनी रॉय और सूरज नांबियार के अलग होने की खबरों को लेकर चल रही अफवाहों और अटकलों पर सूरज नांबियार ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। सोमवार को सोशल मीडिया पर अपना जारी करते हुए मीडिया से न केवल मनगढ़ंत खबरें को बंद करने बल्कि दोनों को आगे का रास्ता शांति से तय करने की अपील भी की।

भारत की मल्टी-डिवाइस लाइफस्टाइल के लिए रियलमी किस तरह एक स्मार्ट एआईओटी इकोसिस्टम का कर रहा निर्माण?

IANS | May 18, 2026 1:15 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। आधुनिक जीवनशैली कई कनेक्टेड उपकरणों पर चलती है। उपभोक्ता दिनभर बिना रुके कॉल, संगीत, फिटनेस ट्रैकिंग, काम की सूचनाएं, गेमिंग और मनोरंजन के बीच स्विच करते रहते हैं।

नीतू कपूर के कमबैक से खुद को जोड़ पाती हूं, महिलाओं को मिलनी चाहिए ऐसी हिम्मत : रुबीना दिलैक

IANS | May 18, 2026 12:59 PM

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री रुबीना दिलैक कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती नजर आती हैं। नीतू कपूर की फिल्मों में वापसी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वह एक महिला, मां और कामकाजी व्यक्ति के रूप में नीतू कपूर की इस यात्रा से खुद को गहराई से जोड़ पाती हैं।

भारत और स्वीडन साझेदारी एक अधिक समृद्ध और प्रगतिशील दुनिया के निर्माण में सार्थक योगदान देगी: नरेंद्र मोदी

IANS | May 18, 2026 12:47 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी स्वीडन यात्रा के दौरान आए परिणामों से दोनों देशों के संबंधों को नई गति और मजबूती मिली है। साथ ही, कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि भारत और स्वीडन की साझेदारी एक अधिक समृद्ध और प्रगतिशील दुनिया के निर्माण में सार्थक योगदान देगी।

पीएम मोदी के नॉर्वे दौरे को लेकर महिलाओं में उत्साह, बोलीं- आपके आने से हमें खुशी हो रही है

IANS | May 18, 2026 12:36 PM

ओस्लो, 18 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे के दौरे पर हैं। पीएम मोदी के नॉर्वे आगमन को लेकर भारतीय मूल के लोगों में, खासकर महिलाओं में काफी उत्साह है।

मेट्रो विस्तार और ओबीसी आयोग को हरी झंडी, योगी कैबिनेट ने दी अहम फैसले को मंजूरी

IANS | May 18, 2026 12:10 PM

लखनऊ, 18 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में प्रदेश के बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं, ऊर्जा व्यवस्था, नगरीय परिवहन और पंचायत आरक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने पूर्वांचल में बिजली आपूर्ति को मजबूत करने, चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने और महानगरों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़े फैसले लिए गए।