कैसे दिखते हैं बूढ़े होते तारे, ईएसए ने दिखाई 'फैंटम स्ट्रीक नेबुला' की झलक

IANS | May 18, 2026 12:04 PM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ईएसए) ने एक शानदार तस्वीर जारी कर दिखाया है कि बूढ़े होते तारे अपने आखिरी दौर में कैसे दिखते हैं। हबल स्पेस टेलीस्कोप की इस तस्वीर में एक प्लैनेटरी नेबुला दिखाई दे रहा है, जिसमें तारे की बाहरी गैसीय परतें अंतरिक्ष में फैल गई हैं और तेज अल्ट्रावॉयलेट रोशनी में चमक रही हैं।

‘जनता दर्शन’ में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्या, बिहार से पहुंची महिला का भी किया अभिवादन

IANS | May 18, 2026 11:52 AM

लखनऊ, 18 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यस्ततम दिनचर्या के बीच भी सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मिले और हर किसी की समस्या सुनी। मुख्यमंत्री ने सभी से कहा कि जनसेवा, सुरक्षा व सुशासन सरकार का संकल्प है। आपकी हर उचित समस्या का समाधान होगा।

दिन भर छाई रहती है सुस्ती, छोटे-छोटे काम के बाद थक जाता है शरीर? उष्ट्रासन से दूर होगी समस्याएं

IANS | May 18, 2026 11:52 AM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। क्या आपको दिन भर सुस्ती छाई रहती है? छोटे-छोटे काम करते ही शरीर थकान महसूस करता है? कम ऊर्जा, पीठ और कंधों में अकड़न, आंखों में तनाव या शारीरिक रुकावट जैसी समस्याएं आपको परेशान कर रही हैं? भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने इन समस्याओं के समाधान के रूप में उष्ट्रासन की सिफारिश की है।

स्वीडन यात्रा को प्रधानमंत्री मोदी ने बताया 'सकारात्मक और सार्थक'

IANS | May 18, 2026 11:46 AM

स्टॉकहोम, 18 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वीडन यात्रा संपन्न कर नॉर्वे रवाना हुए। पीएम ने इस दौरे को अत्यंत फलदायी बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्वीडन में मिले सम्मान और दौरे की उपलब्धियों को दर्शाता वीडियो क्लिप भी साझा किया और स्वीडिश जनता और प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन का आभार जताया।

एचडीएफसी एएमसी में सामने आया साइबर सिक्योरिटी का मामला; शेयर करीब 3 प्रतिशत फिसला

IANS | May 18, 2026 11:42 AM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने सोमवार को कहा कि उसे एक अनजान सोर्स से संदेश प्राप्त हुआ है, जिसमें कहा गया कि उसके पास कंपनी के आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर के कुछ हिस्से तक पहुंच है।

भारत निवेश, इनोवेशन और मैन्युफैक्चरिंग के लिए दुनिया के सबसे आकर्षक गतंव्यों में से एक : पीएम मोदी

IANS | May 18, 2026 10:59 AM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत निवेश, इनोवेशन और मैन्युफैक्चरिंग के लिए दुनिया के सबसे आकर्षक गतंव्यों में एक है। इसके साथ, उन्होंने यूरोपीय कंपनियों को एक विश्वसनीय और भरोसेमंद आर्थिक भागीदार के रूप में देश के साथ अपने जुड़ाव को और गहरा करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

सोने में मामूली तेजी, चांदी 2.73 लाख रुपए के पार

IANS | May 18, 2026 10:11 AM

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। सोने और चांदी की शुरुआत सोमवार को गिरावट के साथ हुई। हालांकि, शुरुआत कारोबार में ही दोनों कीमती धातु हरे निशान में आ गए थे।

कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; सेंसेक्स 75,000 के नीचे

IANS | May 18, 2026 9:38 AM

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 851 अंक या 1.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,422 और निफ्टी 246 अंक या 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,392 पर था।

आईपीएल 2026: केएल राहुल ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर वन

IANS | May 18, 2026 8:53 AM

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 5 विकेट से हराया। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में डीसी को मिली जीत में केएल राहुल ने बल्ले से अहम योगदान दिया। उन्होंने 42 गेंदों में 56 रनों की दमदार पारी खेली। राहुल ने अपनी इस पारी के दौरान एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा।

वैश्विक शांति और क्षेत्रीय मुद्दों पर अहम होगी प्रधानमंत्री मोदी की नॉर्वे यात्रा: राजदूत ग्लोरिया गंगटे

IANS | May 18, 2026 8:32 AM

ओस्लो, 18 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों की यात्रा के चौथे चरण में सोमवार को नॉर्वे पहुंचेंगे। भारत की राजदूत ग्लोरिया गंगटे ने प्रधानमंत्री की इस यात्रा को अहम बताया है। उन्होंने कहा कि यह दौरा भारत-नॉर्वे संबंधों को नई मजबूती देगा।