एनएसई ने यस सिक्योरिटीज को तीन महीने के लिए नए ग्राहक ऑनबोर्ड करने से रोका, लगाया एक लाख रुपए का जुर्माना
मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने यस सिक्योरिटीज को तीन महीने के लिए नए ग्राहक ऑनबोर्ड करने से रोक दिया है, साथ ही एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इसकी वजह ब्रोकरेज फर्म द्वारा अपफ्रंट मार्जिन कलेक्शन और पेनल्टी रिकवरी प्रथाओं का उल्लंघन करना था।