पिछली सरकारों के भ्रष्टाचार के कूड़े को साफ करने में लगा समयः सीएम योगी

IANS | May 26, 2026 3:59 PM

लखनऊ, 26 मई (आईएएनएस ) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने पहली बार सभी 17 नगर निगमों में मेयर की सीट भाजपा की झोली में डालीं। सभी नगर निगमों में भाजपा का बोर्ड बना। इसका परिणाम रहा कि नगर निगम ने 3 वर्ष में कुछ प्रतिमान भी स्थापित किए, विकास व स्वच्छता का मॉडल दिया। हमें पिछली सरकारों के पापों के गड्ढों को भरने, भ्रष्टाचार के कूड़े को साफ करने में समय भी लगा।

आईसीसी विमेंस रैंकिंग: 38 पायदान की छलांग लगाकर 'नंबर-2' गेंदबाज बनीं लिंसी स्मिथ

IANS | May 26, 2026 3:56 PM

दुबई, 26 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड की स्पिनर लिंसी स्मिथ नवीनतम आईसीसी विमेंस टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में 38 पायदान की छलांग लगाकर अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। लिंसी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज में 6 विकेट अपने नाम किए थे। उनके इस प्रदर्शन ने इंग्लैंड को 2-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद; निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला

IANS | May 26, 2026 3:56 PM

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 479.26 अंक या 0.63 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,009.70 और निफ्टी 118.00 अंक या 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,913.70 पर था।

देवरिया में जीवनसंगिनी बनी कातिल, भाई-भतीजे के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या

IANS | May 26, 2026 3:53 PM

देवरिया, 26 मई (आईएएनएस)। सात फेरों में लिए गए वचन को भूलकर पत्नी खुद अपने पति का कातिल बन गई। पैसों के लालच ने एक पत्नी को इतना अंधा कर दिया कि उसने अपने भाई और भतीजे के साथ मिलकर अपने ही जीवनसाथी को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला।

'वे सबसे घटिया किस्म के बदमाश', खिलाड़ियों की पत्नियों और बच्चों को गाली देने वालों की आकाश चोपड़ा ने आलोचना की

IANS | May 26, 2026 3:50 PM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में 22 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच हुए मुकाबले में आरसीबी के विराट कोहली और एसआरएच के ट्रेविस हेड के बीच विवाद हुआ है। विराट कोहली ने मैच के बाद हेड से हाथ भी नहीं मिलाया था। इस विवाद के बाद हेड के परिवार को ऑनलाइन क्रिकेट फैंस की तरफ से अपशब्द कहे जा रहे हैं। हेड की पत्नी जेसिका हेड ने इसका खुलासा किया है। पूर्व क्रिकेटर और लोकप्रिय कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ऐसे फैंस को घटिया किस्म का बदमाश कहा है।

एआई से नौकरियां जाने का मेरा अनुमान गलत, मशीन नहीं ले सकती इंसान की जगह : ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन

IANS | May 26, 2026 3:18 PM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने मंगलवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से नौकरियां बिल्कुल खत्म होने का कोई खतरा नहीं है। साथ ही कहा कि बड़ी संख्या में एआई के चलते व्हाइट कॉलर नौकरियां जाने का जो अनुमान पहले लगाया गया था, उसे बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया था।

राजद महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग भाजपा में शामिल

IANS | May 26, 2026 2:55 PM

पटना, 26 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल, राजद महिला मोर्चा भागलपुर की अध्यक्ष सीमा जायसवाल, प्रदेश सचिव, युवा राजद माया गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मेग लैनिंग ने विक्टोरिया का कॉन्ट्रैक्ट छोड़ा, फुल-टाइम फ्रीलांस क्रिकेटर के रूप में सक्रिय रहेंगी

IANS | May 26, 2026 2:55 PM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग ने 2026-27 के घरेलू सीजन के लिए विक्टोरिया के साथ स्टेट कॉन्ट्रैक्ट साइन न करने का फैसला किया है। इसके साथ ही वह अब एक फुल-टाइम फ्रीलांस क्रिकेटर बनने जा रही हैं। यह उनके इंटरनेशनल करियर के बाद का एक और अहम कदम है।

मलयालम सिनेमा में काम करेंगे बाबिल खान, बोले- 'यह मेरे लिए करियर का नया अध्याय है'

IANS | May 26, 2026 2:44 PM

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने बहुत कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली है। अब वह अपने करियर में एक और बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। बाबिल जल्द ही मलयालम सिनेमा में नजर आने वाले हैं। उन्होंने अपनी नई फिल्म 'गांधी बाजार संडे मार्केट' की शूटिंग पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में शुरू कर दी है।

ताकत के जर‍िए यथास्थिति बदलने की कोशिशों के व‍िरोध में सहमत हुए क्‍वाड देश : तोशिमित्सु मोटेगी

IANS | May 26, 2026 2:43 PM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। क्वाड देशों ने ताकत या दबाव के जरिए एकतरफा तरीके से मौजूदा स्थिति बदलने की कोशिशों का कड़ा विरोध करने पर सहमति जताई है। यह बात क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी ने कही। उन्‍होंने कहा क‍ि क्वाड देश उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं।