डैंड्रफ और खुजली से राहत दिलाने में छाछ मददगार, बालों की कई समस्याओं से दिलाती है छुटकारा

IANS | May 25, 2026 10:30 PM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। आजकल बहुत से लोग बालों के झड़ने, रूखेपन, डैंड्रफ, खुजली और ऑयली स्कैल्प जैसी समस्याओं से परेशान हैं। इन समस्याओं के लिए लोग महंगे शैंपू और ट्रीटमेंट पर काफी पैसा खर्च करते हैं, लेकिन बालों की देखभाल के लिए छाछ को एक आसान और असरदार विकल्प माना जाता है। छाछ में मौजूद पोषक तत्व स्कैल्प को साफ रखने और बालों की कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं।

26 मई 2014: जब पीएम मोदी ने संभाली थी देश की कमान, भारतीय राजनीति में शुरू हुआ था नया अध्याय

IANS | May 25, 2026 10:10 PM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 26 मई एक महत्वपूर्ण तारीख के रूप में दर्ज है। वर्ष 2014 में इसी दिन नरेंद्र मोदी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेकर राष्ट्रीय राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत की थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान समेत पांच देशों से की अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर करने की मांग

IANS | May 25, 2026 9:52 PM

वाशिंगटन, 25 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पांच देशों से अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर करने की मांग कर दी है। इन पांच देशों में पाकिस्तान का नाम भी शामिल है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने जिन पांच देशों से समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा है उनमें सऊदी अरब, यूएई (पहले से सदस्य), कतर, पाकिस्तान, तुर्किए, मिस्र, जॉर्डन और बहरीन (पहले से सदस्य) शामिल हैं।

अगर क्वालीफायर और प्लेऑफ मुकाबलों में बारिश ने किया खेल बर्बाद, तो कैसे निकलेगा नतीजा?

IANS | May 25, 2026 9:33 PM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के प्लेऑफ मैच मंगलवार से शुरू होंगे। क्वालीफायर-1 धर्मशाला में 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जाना है, जिसके बाद 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का सामना राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से होगा। 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में ही क्वालीफायर-2 खेला जाना है, जिसमें क्वालीफायर-1 गंवाने वाली टीम के सामने एलिमिनेटर मैच की विजेता होगी।

'सेवन एंड ए हाफ डेट्स' में संगीत कहानी की जान, असीस कौर बोलीं- ''प्यार मेरा' रिश्तों की नर्मी को दिखाता है'

IANS | May 25, 2026 9:19 PM

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में आने वाली म्यूजिकल मिनी सीरीज 'सेवन एंड ए हाफ डेट्स' काफी चर्चा में है। यह सीरीज रोमांस, इमोशन्स और म्यूजिक को एक साथ जोड़कर दर्शकों को एक नया अनुभव देने की कोशिश करती है। इसमें हर गाना कहानी और किरदारों की भावनाओं को आगे बढ़ाने का काम करता है। इस सीरीज में 'प्यार मेरा' गाने को प्लेबैक सिंगर असीस कौर ने अपनी आवाज दी है।

ईरानी मंत्री ने विदेश सचिव मिस्री को किया फोन, क्षेत्रीय विकास और द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

IANS | May 25, 2026 9:15 PM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री को सोमवार को ईरान के राजनीतिक मामलों के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त रवांची ने फोन किया। बातचीत के दौरान रवांची ने क्षेत्र में चल रहे विकास पर चर्चा की और द्विपक्षीय सहयोग की भी समीक्षा की।

लू और डिहाइड्रेशन से बचाएगा इमली पना, स्वाद के साथ सेहत भी रखे दुरुस्त

IANS | May 25, 2026 8:35 PM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। देशभर में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के बीच लोग शरीर को ठंडक पहुंचाने वाले पारंपरिक पेयों की ओर रुख कर रहे हैं। राजस्थान का मशहूर इमली पना भी ऐसा ही एक देसी ड्रिंक है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को 'पद्म श्री' से सम्मानित किया

IANS | May 25, 2026 8:23 PM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'पद्म श्री' से सम्मानित किया। इस साल सम्मानित होने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में हरमनप्रीत भी शामिल थीं। उनके साथ भारतीय पुरुष टीम के दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा को भी यह सम्मान मिला।

'डॉन 3' छोड़ने पर फेडरेशन ने रणवीर सिंह पर लगाया बैन, अशोक पंडित बोले, 'यह इंडस्ट्री के लिए बन सकता है खतरनाक ट्रेंड'

IANS | May 25, 2026 8:02 PM

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म 'डॉन 3' को लेकर चल रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने भी सख्त रुख अपनाया है। फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर की शिकायत के बाद फेडरेशन ने रणवीर सिंह के खिलाफ 'नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव' जारी कर दिया है। इसी बीच एफडब्ल्यूआईसीई के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने आईएएनएस से बातचीत में पूरे विवाद को विस्तार से समझाया और इंडस्ट्री में बढ़ रहे इस ट्रेंड पर चिंता जताई।

उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मु ने किया सम्मानित

IANS | May 25, 2026 7:57 PM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में 2026 के पहले पद्म अवॉर्ड्स दिए। इस दौरान उन्होंने देश के बैंकिंग सेक्टर को आगे बढ़ाने वाले कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक और निदेशक उदय कोटक को पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया।