गिफ्ट सिटी और अरुण जेटली नेशनल इंस्टीट्यूट ने वित्तीय क्षेत्र में टैलेंट बढ़ाने के लिए साझेदारी का किया ऐलान
नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। देश के वित्तीय क्षेत्र में टैलेंट को बढ़ाने के लिए गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) ने अरुण जेटली नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट (एजेएनआईएफएम) के साथ बुधवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है।