देश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं, आपूर्ति भी स्थिर : केंद्र

IANS | May 25, 2026 5:02 PM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि देश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य स्तरों से अधिक एवं स्थिर बनी हुई है। साथ ही कहा कि मौजूदा समय में देश में वार्षिक जरूरत का करीब 51 प्रतिशत स्टॉक उपलब्ध है।

सलमान खान का इंस्टाग्राम प्रोफाइल कुछ समय के लिए हुआ बंद, फिर दिखा एक्टिव

IANS | May 25, 2026 4:52 PM

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। दरअसल, सोमवार को अचानक सलमान खान का इंस्टाग्राम प्रोफाइल कुछ समय के लिए गायब हो गया, जिसके बाद फैंस के बीच हलचल मच गई। सोशल मीडिया पर लोग लगातार यह जानने की कोशिश करते रहे कि आखिर अभिनेता का अकाउंट अचानक डीएक्टिवेट कैसे हो गया।

'रेड लाइट थेरेपी' लेते नजर आए पुलकित सम्राट, जानें त्वचा और बालों के लिए कितना है फायदेमंद

IANS | May 25, 2026 4:47 PM

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। अभिनेता पुलकित सम्राट अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने अपनी सुबह की दिनचर्या की एक दिलचस्प झलक सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमें पुलकित रेड लाइट थेरेपी लेते नजर आए।

सुशील कुमार : ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले इकलौते रेसलर, विवादों ने करियर पर लगाया ग्रहण

IANS | May 25, 2026 4:40 PM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। भारतीय कुश्ती को इंटरनेशनल स्टेज पर पहचान दिलाने में पहलवान सुशील कुमार का रोल काफी अहम रहा। सुशील ओलंपिक के मैट पर भारत के लिए इस खेल में दो मेडल जीतने वाले इकलौते पहलवान हैं। सुशील अपने चचेरे भाई को देखकर कुश्ती खेलने के लिए प्रेरित हुए थे और उन्होंने 14 साल की उम्र में पहली बार अखाड़े में कदम रखा था। हालांकि, विवादों ने उनके करियर पर ग्रहण लगा दिया और उन्हें जेल तक जाना पड़ा।

वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने और रुपए में मजबूती से सेंसेक्स 1,073 अंक चढ़कर बंद; निफ्टी 24,000 के पार

IANS | May 25, 2026 3:56 PM

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,073.61 अंक या 1.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,488.96 और निफ्टी 312.40 अंक या 1.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,031.70 पर बंद हुआ।

आईपीएल 2026 : प्लेऑफ में खिताब का प्रबल दावेदार कौन? दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का मौका

IANS | May 25, 2026 3:42 PM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। 70 लीग मुकाबलों के बाद आईपीएल 2026 अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ चला है। मंगलवार से प्लेऑफ के रोमांच की शुरुआत होगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), गुजरात टाइटंस (जीटी), सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने अंतिम चार में जगह बनाई है। आइए समझते हैं कि इन चारों में खिताब की प्रबल दावेदार कौन सी टीम नजर आ रही है और क्यों।

टोक्यो के गिन्जा मॉल में स्प्रे छिड़कने से हड़कंप, 20 लोग बीमार

IANS | May 25, 2026 3:42 PM

टोक्यो, 25 मई (आईएएनएस)। टोक्यो के गिन्जा इलाके में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में सोमवार को एक आदमी ने कोई स्प्रे छ‍िड़क द‍िया। इसके बाद वहां मौजूद कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। एक व्यक्ति की हालत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया और लगभग 20 लोग बीमार होने की शिकायत करने लगे।

'मैं चाहता था कि एक घंटे में निपट जाए शादी', राजीव खंडेलवाल ने सुनाए शादी और सगाई के मजेदार किस्से

IANS | May 25, 2026 3:22 PM

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। अभिनेता और होस्ट राजीव खंडेलवाल आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बातें नहीं करते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए। दरअसल, शो 'तुम हो ना - घर की सुपरस्टार' के आने वाले 'शादी स्पेशल' एपिसोड में राजीव खंडेलवाल अपनी पत्नी मंजिरी कमतिकर के साथ अपने रिश्ते और शादी के शुरुआती दिनों को याद करते नजर आएंगे।

बांग्लादेश के तंगैल में सरियों से भरा ट्रक पलटने से 15 लोगों की मौत, कई घायल

IANS | May 25, 2026 3:12 PM

ढाका, 25 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के तंगैल जिले के कालीहाटी उपजिला में सोमवार तड़के जमुना ब्रिज के पूर्वी छोर के पास लोहे की सरियों से भरा एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।

मिट्टी, मेहनत और पहचान : गांवों से निकलकर दुनिया को अपनी कहानी सुना रहे पश्चिमी भारत के 'जीआई' उत्पाद

IANS | May 25, 2026 3:12 PM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के बाद से देश में जीआई टैग (जियोग्राफिकल इंडिकेशन) को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है। उनका मानना है कि हर क्षेत्र की खास कला, परंपरा और उत्पादों को दुनिया में पहचान मिलनी चाहिए। जीआई टैग स्थानीय उत्पादों को नई पहचान और बाजार दिलाने में मदद कर रहा है।